JamshedpurJharkhand

Tata Cummins Employees Union : बैठक में नहीं आये चुनाव पदाधिकारी, इलेक्शन को लेकर नहीं हुआ फैसला

Jamshedpur : एक साल से लंबित टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के चुनाव को लेकर बुधवार को कोई फैसला नहीं हो पाया. बुधवार दोपहर ढाई बजे यूनियन की स्टीयरिंग कमेटी की एक अहम बैठक हुई. लेकिन बैठक में चुनाव पदाधिकारी हरेंद्र प्रताप सिंह नहीं आये. सूत्रों का कहना है कि अब वे गुरुवार को बैठक में आयेंगे. स्टीयरिंग कमेटी इस बात पर भी कोई फैसला नहीं कर पायी कि चुनाव की पुरानी प्रक्रिया को ही जारी रखनी है या नयी प्रक्रिया शुरू करनी है. एक अप्रैल को चुनाव लंबित हुए एक साल हो जायेगा. यूनियन की आपसी गुटबाजी के साथ ही प्रबंधन और अनूप सिंह के बीच की नाक की लड़ाई के चलते चुनाव एक साल से टलता आ रहा है. तीन माह पहले यूनियन ने चुनाव प्रक्रिया शुरू की, लेकिन चुनाव के एक रोज पहले एसडीओ ने कोरोना का हवाला देकर मतदान पर रोक लगा दी. अब यूनियन का एक धड़ा नये सिरे से चुनाव कराने की मांग कर रहा है.

विवाद की क्या है वजह

यूनियन की आपसी गुटबाजी तब शुरू हुई, जब पिछले चुनाव के बाद नयी कमेटी आने के कुछ माह के अंदर ही तत्कालीन महामंत्री अरुण सिंह के नेतृत्व को चुनौती मिली. बागी मनोज कुमार सिंह ने अरुण सिंह का साथ छोड़ दिया. इसके चलते यूनियन पूरी तरह से दो धड़ों में बंट गयी. यूनियन की बढ़ती गुटबाजी को देखते हुए तत्कालीन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने सारे पदाधिकारियों को पद से हटाते हुए एक स्टीयरिंग कमेटी बना दी. लेकिन इसके बाद राजनीति और बढ़ गयी और एक कार्यक्रम के दौरान दोनों धड़ों में जमकर मारपीट हो गयी. इस मारपीट में आरोपी तत्कालीन महामंत्री अरुण सिंह को कंपनी ने बाद में नौकरी से बर्खास्त कर दिया. अरुण सिंह अपने मामले को लेकर राजेंद्र सिंह के बेटे विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के पास गये, क्योंकि राजेंद्र सिंह का निधन हो गया था. यूनियन ने अनूप सिंह को अध्यक्ष तो बना दिया, लेकिन प्रबंधन उन्हें अध्यक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ. इसके बाद प्रबंधन और अनूप सिंह में दूरियां बढ़ती गयीं. अनूप सिंह ने प्रबंधन की शिकायत श्रम विभाग से लेकर प्रशासनिक स्तर पर की, जिसके चलते चुनाव टलता गया.

इसे भी पढ़ें – Breaking Timken Workers Union election results : विपक्षी विजय यादव गुट के 80 फीसदी कमेटी मेंबर्स जीते, ऑफिस बेयरर्स की काउंटिंग जारी

Related Articles

Back to top button