Uncategorized

बिहार में पहली बार किसी महिला को एंटी नक्सल ऑपरेशन की कमान, चारू सिन्हा बनीं आईजी सीआरपीएफ

Patna : सीआरपीएफ की महिला अधिकारी चारू सिन्हा को अब नक्सल प्रभावित बिहार में एंटी नक्सल ऑपरेशन की कमान सौंपी गई है. वर्ष 1996 बैच की महिला आइपीएस अधिकारी चारू सिन्हा ने बुधवार को सीआरपीएफ बिहार सेक्टर के आईजी की कमान संभाल ली है. बिहार में पहली बार किसी महिला अधिकारी को सीआरपीएफ आईजी के रूप में तैनात किया गया है. चारू सिन्हा की प्रतिनियुक्ति बिहार सेक्टर के आईजी एमएस भाटिया के सीआरपीएफ के दिल्ली स्थित महानिदेशालय में आइजी (प्रशासन) के रूप में तैनात के बाद की गई. बुधवार को सीआरपीएफ के बिहार सेक्टर मुख्यालय में आइजी चारू सिन्हा के स्वागत में तथा एमएस भाटिया की विदाई के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया था.

इसे भी पढ़ें – बिहार विधान परिषद चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत निर्वाचित सभी उम्मीदवारों को मिला प्रमाण पत्र

चारू सिन्हा इससे पहले तेलंगाना पुलिस की एंटी करप्शन ब्यूरो निदेशक थी

चारू सिन्हा इससे पहले तेलंगाना पुलिस की एंटी करप्शन ब्यूरो में बतौर निदेशक पदस्थापित थी. बिहार के नक्सल प्रभावित जिलों में सीआरपीएफ की कुल 35 कंपनियां तैनात है. इसके अलावा कोबरा 205वीं वाहिनी सीआरपीएफ की दो कंपनियां और 235वीं वाहिनी की छह टीमें जमुई में नक्सल विरोधी अभियान में लगी है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button