
DaltonGanj: जिले के एनएच 39 डालटनगंज-रांची मुख्य पथ पर स्थित सतबरवा में एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर चला. अतिक्रमण के दौरान दुकानें तोड़ी गयीं. जबकि कई दुकानों के बाहर से छज्जा सहित अन्य सामान हटाए गए. इस कार्रवाई में शिव डिजिटल और कुंदन कुमार की दुकान को भारी नुकसान हुआ है. दुकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला , जिससे कई सामान नष्ट हो गए. इससे दुकानदार को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है. वहीं सतबरवा के मेलाटांड़ में गुरुवार को बीडीओ सह सीओ अमित कुमार द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस बारे में उन्होंने कहा कि सतबरवा बाजार परिसर में सड़क किनारे बार-बार लोगों द्वारा दुकानें लगायी जा रही थी. लोगों को कई बार समझाने के बावजूद भी दूकानदारों ने दुकान नहीं हटाया. जिससे बाध्य होकर प्रशासन ने जेसीबी को हटा दिया.
इसे भी पढ़ें – NEWSWING IMPACT: कंबल घोटाला की खबर छपने के बाद हुई कार्रवाई, वापस लिए गए झारक्राफ्ट सीईओ के सारे पावर
मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में दर्ज की गयी थी आपत्ति
इस दौरान सतबरवा ओपी प्रभारी नवीन प्रसाद, अमीन राम, नरेश पांडे, सीआई कपिल देव मांझी, कर्मचारी रीता कुशवाहा सहित कई पुलिस जवान इस अभियान में शामिल थे. कहा यह भी जा रहा है कि सड़क पर अतिक्रमण मामले को मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में आपत्ति दर्ज कराया गया था. जिसके बाद पदाधिकारी अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई में जुटे. वहीं दूसरी ओर चर्चा है कि राजनीतिक इशारे पर ये सब हो रहा है. यदि ऐसा नहीं होता तो संबंधित सभी लोगों को अतिक्रमण मुक्त करने का नोटिस भेजा जाता. इसके बाद अतिक्रमण हटाया जाता.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलोभी कर सकते हैं.




