Lead NewsNationalNEWS

वर्ष 2021 में पहली बार देश में कोरोना के सक्रिय मरीज की संख्या डेढ़ फीसदी से नीचे, जानें-24 घंटे में कितने संक्रमित मिले

New Delhi: वर्ष 2021 में पहली बार ऐसा हो रहा है जब देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या डेढ़ फीसदी से नीचे आई है. देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1.49 फीसदी के बराबर ही रह गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43,393 नए मामले सामने आए हैं और 911 लोगों की मौत हो गई. वहीं इस दौरान 44,459 लोग स्वस्थ भी हो गए.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: 12 जिलों में एक भी नया संक्रमित नहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 500 से नीचे

वर्ल्ड ओ मीटर के अनुसार देश में शुक्रवार सुबह तक सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 4,58,699 है. भारत में शुक्रवार सुबह तक कुल 3,07,52,950 लोग संक्रमित हो चुके हैं. इनमें 2,98,88,284 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. अब तक 4,05,967 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. इसके साथ ही देश में रिकवरी रेट भी अब बढ़कर 97.19% हो गया है. वीकली पॉजिटिविटी रेट में भी तेजी से गिरावट आ रही है. अब यह 2.36 फीसदी ही रह गया है. वहीं डेली पॉजटिविटी रेट की बात करें तो यह लगातार 18वें दिन 3 फीसदी से कम रहते हुए 2.42% ही रह गया है.

Related Articles

Back to top button