
Chakardharpur: चक्रधरपुर पुलिस एक बार फिर पशु तस्करी के मामले का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 100 से अधिक गोवंशीय पशु के साथ कई लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है. मंगलवार रात पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगभग 12 बजे चक्रधरपुर सोनुआ मुख्य मार्ग के पदमपुर के पास से लगभग 100 से अधिक पशुओं को बरामद किया है. पशुओं को लेकर कहीं जा रहे हैं. कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. जबकि कुछ लोग मौके से फरार होने में सफल रहे हैं. इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि लगभग 100 पशु को पुलिस पकड़ा है, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

पशु लेने के लिए आधार कार्ड लेकर पहुंचे सैकड़ों लोग चक्रधरपुर थाना
गोवंशीय पशु की तस्करी झारखंड में पूरी तरह प्रतिबंध है, लेकिन लगातार पशु की तस्करी हो रही है. पूर्व में चक्रधरपुर पुलिस ने 102 पशु के साथ कई लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेजा था. बाद में पुलिस सभी पशु को चक्रधरपुर के किसानों के बीच आधार कार्ड लेकर पकड़े गए पशु को नि:शुल्क दे दिया था. इसके बाद मंगलवार को रात फिर चक्रधरपुर पुलिस ने पशु पकड़ा तो चक्रधरपुर में आग की तरह यह बात फैल गयी. जिस कारण से विभिन्न गांवों से सैकड़ों ग्रामीण आधार कार्ड लेकर चक्रधरपुर थाना पशु लेने पहुंच गए हैं. चक्रधरपुर थाना के बाहर मेले के तरह भीड़ लगी हुई है.




