नईदिल्ली: प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतराष्ट्रीय व्यापार मेले में सामान्य प्रवेश के पहले दिन खासी भीड़ दिखी। लोगों को देश के अलग अलग भाग के बारे में जानने का मौका मिला। जिसमे सबसे ज्यादा भीड़ झारखण्ड पवेलियन के टूरिज्म स्टाल पर देखने को मिली। लोगो ने यहाँ देश का पहले टूर पैकज मीनिंग टूरिज्म और इंडस्ट्रियल टूरिज्म के साथ साथ “सिटीऑफ़फाल्स” रांची के जलप्रपातों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। झारखण्ड प्रदेश अपने जलप्रपात, ग्रीनहिल्स, खूबसूरतजंगल, वाइल्डलाइफ और धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता रहा है।
झारखण्ड स्टाल के सुदीप कुमार झारखण्ड में टूरिज्म पर जानकारी देते हुए बताया कि झारखण्ड की राजधानी रांची को “सिटीऑफ़फॉल्स” के नाम से भी जाना जाता है। जहाँ पर 4 बड़े और 5 छोटे आकार के जलप्रपात है। जिसमे हुंडरू जलप्रपात की अधिकतम उचाई 98 मीटर तक और दसम जलप्रपात में 10 अलग अलग धाराएँ मिलकर उसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती हैं।झारखण्ड प्रदेश अपनी धार्मिक स्थलों जैसे पार्श्वनाथ मंदिर, भद्राकाली मंदिर और देवघर के लिए भी पसंद किया जाता है।
उन्होंने बताया की झारखण्ड सरकार ने प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए माईनिंग टूरिज्म और इंडस्ट्रियल टूरिज्म की शुरुआत की है। जिसमे माईनिंग टूरिज्म के अंतर्गत धनबाद जिले में झरिया की खाने और इंडट्रियल टूरिज्म में टाटास्टील तथा बोकारो जैसी बड़ी कम्पनियों का भ्रमण कराया जाता है।इसके साथ ही देवगढ़ को अधिक आकर्षक बनाने के लिए त्रिकुट पहाड़ पर रोपवे और ग्लाइडिंग की व्यवस्था की गई है।झारखण्ड प्रदेश टूरिस्टों की सुविधा के लिए टूरिज्म पॅकेज भी उपलब्ध करा रही है जो कि पी० पी० पी०मोड पर देश की जानी मानी टूर ऑपरेटर के साथ मिलकर बनाई जा रही हैं।




