
Giridih: गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के महारायडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प में दर्जन भर लोग जख्मी हो गए. घायलों में महिला और बच्चियां भी शामिल हैं.
फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी मिलने के बाद देवरी थाना पुलिस महाराय गांव के विवादित जमीन पर पहुंची. और माहौल को समान्य किया.
बताया जाता है कि एक पक्ष से घायल लोगों में तिसरी थाना के अलावा बिहार के जमुई के चकाई थाना क्षेत्र के सुंदरी गांव के लोग भी शामिल हैं. घायलों में तिसरी थाना के चंदौरी गांव निवासी अनिल दास तो चकाई थाना के सुंदरी गांव निवासी प्रदीप दास, पूनम देवी, मंजू देवी, निरिया देवी, सुरेश दास समेत अन्य शामिल है.
वहीं दूसरे पक्ष में देवरी थाना क्षेत्र के महारायडीह गांव निवासी गुलाब रविदास, दिनेश रविदास, मनोज रविदास, सोनरी देवी, चंपा देवी, सोनू दास समेत अन्य घायल हैं.
इसे भी पढ़ें :हड़कंपः लखनऊ के सीवेज वाटर में कोरोना वायरस मिला, देश भर से लिये जा रहे हैं सैंपल

दोनों पक्षों के घायलों को पहले देवरी के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया. जहां से सबों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार गांव के जिस विवादित प्लाट को लेकर हिंसक झड़प हुई, उस पर पहले से धारा 144 लागू था.
धारा 144 लागू होने के साथ ही दोनों पक्षों पर निर्माण कार्य पर भी रोक लगा हुआ था. इसके बाद भी एक पक्ष द्वारा जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा था. दूसरे पक्ष ने निर्माण का विरोध किया.
इसी दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ गये और मारपीट शरू हो गई. हालांकि, दोनों में से किसी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है.
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह : साइक्लोन यास को लेकर उपायुक्त ने बिजली और स्वास्थ्य समेत कई विभागों के लिए जारी किया अलर्ट




