Jamshedpur

चाईबासा : नक्सली हमले के दूसरे दिन पुलिस ने किया शव बरामद

Goilkera : चाईबासा के गोईलकेरा झीलरुआं मैदान में खेलकूद समारोह के दौरान नक्सली हमले में दो लोगों की मौत की घटना के दिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी, लेकिन दूसरे दिन पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. घटना के दिन विधायक गुरुचरण नायक पर हमला किया गया था. घटना में वो तो बाल-बाल बच गये थे, लेकिन दो अंगरक्षक नक्सलियों के शिकार हो गये थे.

सुबह पहुंची थी पुलिस

घटना के बाद दूसरे दिन सुबह के समय पुलिस टीम झीलरुआं मैदान पहुंची थी. पुलिस टीम ने गांव के लोगों से बातचीत करने के बाद शव का पंचनामा बनाया और बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने अंगरक्षक शंकर नायक और ठाकुर हेम्ब्रम का शव बरामद करने के बाद घटना के संबंध में नक्सलियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है.

इसे भी पढ़ें- घाटशिला : बुरुडीह डैम पर बनेगा 35 लाख का सामुदायिक स्नानागार, पर्यटन को बढ़ावा

Related Articles

Back to top button