
- पुलिस बोली- चार में से दो आरोपियों का पहले से रहा है आपराधिक इतिहास
Chaibasa : प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी का सदस्य होने के आरोप में पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ 60वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुईड़ा क्षेत्र से इन्हें गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बसों में अब जितनी सीटें उतनी सवारियां, इंटरस्टेट बस सेवा भी होगी बहाल
गिरफ्तार आरोपियों में सेलाय सुंडी और बबलू पूर्ति उर्फ लोकोन के अलावा दो नाबालिग लड़के हैं. पुलिस के मुताबिक, सेलाय सुंडी और बबलू पूर्ति का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है. इनमें से बबलू पर चार मामलों में एफआईआर दर्ज है, जबकि सेलाय सुंडी पर तीन मामलों में एफआईआर दर्ज है. गिरफ्तार किये गये चारों आरोपियों में से दो को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि दो नाबालिग आरोपियों को संप्रेक्षण गृह भेजा जा रहा है.
पुलिस बोली- आरोपियों ने आईईडी ब्लास्ट करने, लेवी वसूलने की बात स्वीकारी
कमांडेंट आनंद कुमार ने बताया कि सर्च अभियान में इनके पास से बैनर, चिट्ठी सहित कई सामान बरामद हुए हैं. उनके मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने अनमोल उर्फ सुशांत और सागेन अंगरिया के दस्ता के सक्रिय सदस्य के रूप में पूर्व में आईईडी ब्लास्ट करने, पोस्टरबाजी करने, लेवी वसूलने आदि कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकारी है.
इसे भी पढ़ें- बेरमोः एक ओर विरासत सहेजने की चुनौती, तो दूसरी ओर खोई जमीन हासिल करने का संघर्ष




