
Deoghar: जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के पंदनियां में विगत 17 मई को मधुपुर के कपड़ा व्यवसायी मो शहाबुद्दीन से हुए 4.65 लाख लूटकांड मामले के उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है. इस लूटकांड में शामिल अपराधियों में कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन जमुआ के रहने वाले हरेश कुमार और मिष्टु कुमार को गिरफ्तार किया गया है. जबकि लूटकांड के षड़यंत्र में शामिल और अपराधियों को मूवमेंट की जानकारी देने के आरोप में मधुपुर थाना के पथरचपटी के वसीम अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया है.
इस बाबत गुरुवार को देवघर एसपी अश्विनी सिन्हा ने मामले के उद्भेदन की जानकारी दी. एसपी ने बताया कि इस कांड में शामिल दो अपराधियों के अलावे कपड़ा व्यवसायी के मूवमेंट की जानकारी देने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
इसे भी पढ़ेः गिरिडीह में कोरोना से उबर चुकी महिला में ब्लैक फंगस की पुष्टि, रिम्स में इलाजरत
ज्ञात हो कि इसके पूर्व इस कांड के साजिश रचने वाले और अपराधियों को आश्रय देने वाला विनय यादव को कुंडा थाना क्षेत्र से और डब्ल्यू यादव को मधुपुर के बोगईया से गिरफ्तार किया गया था. एसपी ने कहा कि घटना के बाद मामले के उदभेदन व शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मधुपुर डीएसपी विनोद रवानी व सारठ डीएसपी आमोद नारायण सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी वसीम अंसारी शिकायतकर्ता मो शाहबुद्दीन के कपड़ा दुकान काम करता था. उसके द्वारा साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया. उसने ही साथियों को मोबाईल फोन से रुठ व राशि की जानकारी दी गई थी. पुलिस आरोपियों के पास से एक मोबाईल फोन भी बरामद किया है.
इसे भी पढ़ेः महाराष्ट्र में पुलिस से मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर




