JharkhandRanchi

#Chaibasa सदर अस्पताल में बच्ची को भोजन में केवल भात देने पर सीएम ने लिया संज्ञान, दोषी निलंबित

Ranchi : चाईबासा के सदर अस्पताल में एक बच्ची को भोजन में केवल भात मिलने की घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को संझान लिया.

उन्होंने चाईबासा (प. सिंहभूम) के डीसी अरवा राजकमल को तत्काल ही मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया.

मुख्यमंत्री के निर्देश के तुरंत बाद डीसी ने स्वयं अस्पताल जाकर पूरे मामले की जांच की. जांच के बाद उन्होंने बच्चे को केवल भात परोसे जाने और सब्जी दाल देने में विलम्ब करने वाले कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दे दिया है.

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी अधिकारी और सभी कर्मी संवेदनशील होकर कार्य करें. कार्य के दौरान सेवा भावना को सबसे उपर रखें.

इसे भी पढ़ें : कोर्ट के फैसले के खिलाफ जाकर जिला शिक्षा अधीक्षक ने शिक्षकों को बगैर काम के दिया वेतन

स्वयं देखेंगे कि बच्चों को हर सम्भव सहायता मिले :  डीसी

बता दें कि सदर अस्पताल में बच्ची को भोजन में केवल भात दिये जाने की घटना को सोमवार को राजधानी के एक अखबार ने प्रमुखता से छापा था.

खबर में यह बात लिखी गयी थी कि देशभर के अस्पतालों में बच्चियों की लगातार हो रही मौत के बाद भी सरकारी अस्पताल सुधर नहीं रहे है. ठीक ऐसा ही एक वाकया चाईबासा अस्पताल में देखने को मिला, जब एक बच्ची को अस्पताल में भोजन में केवल भात दिया गया है. न ही सब्जी न ही दाल.

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बच्ची को देखने अस्पताल पहुंचे चाईबासा डीसी ने बताया कि दोनों बच्चे अभी ठीक हैं और उन्होंने स्वयं उनसे मिलकर बात की है.

उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन स्वयं अपनी निगरानी में बच्चों के भोजन एवं अन्य देखभाल कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं देखेंगे कि बच्चों को हर सम्भव सहायता मिले.

इसे भी पढ़ें : #Vidhansabha के स्पीकर होंगे रवींद्रनाथ महतो, पहले दिन प्रोटेम स्पीकर ने दिलायी 78 विधायकों को शपथ

धरोहर है टाना भगत समुदाय, विकास के लिए काम करेगी सरकार

विधानसभा सत्र के पहले दिन कार्रवाई में भाग लेने के पहले सुबह को ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आवास पर टाना भगत समुदाय के लोगों से मुलाकात की.

इस दौरान टाना भगतों ने मुख्यमंत्री को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि टाना भगत समुदाय राज्य के धरोहर हैं. समस्त राज्यवासियों के साथ टाना भगत समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता से कार्य करेगी.

इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन ने  ली बरहेट सीट से विधायक पद की शपथ, दुमका से कल्पना सोरेन के चुनाव लड़ने पर चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button