
Ranchi : मांडर विधानसभा उपचुनाव 2022 के लिए नामांकन पत्र की बिक्री जारी है. अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया. जबकि मंगलवार को मात्र दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा.
नामांकन पत्र खरीदनेवाले प्रत्याशी
1. मार्शल बारला
2. जोहन तिर्की
प्रत्याशी समाहरणालय, रांची में निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय (कमरा संख्या G-10 ब्लॉक-A) में नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकते हैं. सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्वाची पदाधिकारी या सहायक निर्वाची पदाधिकारी के पास नाम निर्देशन पत्र जमा किया जा सकता है. प्रत्याशी 06 जून तक नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकते हैं, 7 जून 2022 को नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी की जायेगी.
इसे भी पढ़ें:35 लाख ग्रामीण महिलाएं 2.79 लाख समूह से जुड़ कर बन रहीं आत्मनिर्भर, समृद्ध हो रहे हैं गांव : आलमगीर आलम




