Education & CareerJharkhandLead NewsRanchi

488.80 करोड़ रुपये खर्च कर 80 स्कूलों को सीबीएसई एफलिएशन दिला बनाना था उत्कृष्ट, सात महीने में निरीक्षण तक नहीं

Ranchi : राज्य सरकार ने आज से सात महीने पहले राज्य से 80 स्कूलों को उत्कृष्ट विद्यालय बनाने की घोषणा की थी. राज्य शिक्षा परियोजना की ओर से विस्तृत प्रोजेक्ट तैयार किया गया था. परियोजना की ओर से तैयार रिपोर्ट के अनुसार इन 80 स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता भी दिलाना था. इसी सत्र से स्कूलों में पढाई भी शुरू कर देना था. लेकिन नवंबर महीने में हुई घोषणा के सात महीने पूरे होने को हैं, लेकिन न तो स्कूलों को मान्यता मिली और न ही एडमिशन ही शुरू हो पाया.

पहले चरण में 30 स्कूलों को दिलानी थी मान्यता

शिक्षा परियोजना की ओर से तैयार प्रोजेक्ट के मुताबिक पहले चरण में 30 स्कूलों को मान्यता दिलानी थी. लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी. विस्तृत प्रोजेक्ट के मुताबिक 17 जिला के प्लस टू स्कूल, जिला स्कूल सहित हाई स्कूलों को उत्कृष्ट बनाया जाना है. इसके अलावा इस श्रेणी में तीन जिला के बालिका विद्यालय, पांच जिला के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और दो जिला के अंग्रेजी माध्यम वाले मॉडल स्कूलों को भी शामिल किया जाना है. इस तरह कुल 80 स्कूल होंगे, जिन पर 488.80 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें:  अब हिंदी समेत आठ भारतीय भाषाओं में इंजीनियरिंग की पढ़ाई

इन स्कूलों को सीबीएसई से मिलेगी मान्यता

जिला स्कूल रांची
एसएस प्लस टू हाईस्कूल गुमला
गर्वमेंट नदिया हिंदू हाईस्कूल लोहरदगा
एसएस प्लस टू हाईस्कूल सिमडेगा
जिला स्कूल हजारीबाग
गांधी स्मारक हाईस्कूल रामगढ़
रामरूद्र प्लस टू हाईस्कूल बोकारो
जिला स्कूल धनबाद
जिला स्कूल दुमका
एमएस पुलिस लाइन साहेबगंज
पाकुड़ राज प्लस टू स्कूल पाकुड़
गर्वमेंट प्लस टू हाई स्कूल गोड्डा
जिला स्कूल पलामू
आरके रामा साहू स्कूल गढ़वा
जिला स्कूल चाईबासा
गर्वमेंट प्लस टू बीपीएम बर्मा माइंस जमशेदपुर
एनआर प्लस टू हाईस्कूल सरायकेला

बालिका स्कूल

गर्वमेंट गर्ल्स प्लस टू हाईस्कूल बरियातू रांची
सर जेसी बोस गर्ल्स हाईस्कूल गिरिडीह
मात्री मंदिर बालिका हाईस्कूल देवघर

कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल

कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल नामकुम रांची
कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल, कर्रा खूंटी
कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल, चतरा
कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल जयनगर कोडरमा
कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल, जामताड़ा

इसे भी पढ़ें: अब सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला सोमवार को

मॉडल स्कूल

मॉडल स्कूल कांके रांची
मॉडल स्कूल मनिका लातेहार

न शिक्षकों के नाम हुए फाइनल, न हुआ निरीक्षण

बताते चलें कि स्कूलों को मान्यता दिलाने के लिए 30 अप्रैल तक स्कूलों का निरीक्षण कराना था, जो हो नहीं पाया. अब यह निरीक्षण का काम जून में होने की उम्मीद जतायी जा रही है. इसके बाद ही संचालन को लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी. इसके अतिरिक्त अब तक शिक्षकों के नाम भी फाइनल नहीं किये गये हैं. उत्कृष्ट विद्यालय के तहत आने वाले इन स्कूलों में सभी जिला से शिक्षकों के नाम मांगे गये थे. पर अब तक शिक्षकों के नाम तक फाइनल नहीं हो पाया है.

इस योजना के तहत स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढाई करायी जायेगी. पर अभी शुरुआत में अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी में भी पढाई करायी जायेगी. इस स्कूलों में क्लास एक से 12 वीं तक की पढाई करायी जायेगी. वैसे शिक्षक जो सीबीएसइ स्कूलों में पढ़ाने का अनुभव रखते हैं, उन्हें इस स्कूल में पढ़ाने के लिए प्राथमिकता दी जायेगी. इसके अलावा घंटी आधारित शिक्षक भी रखे जायेंगे.

इसे भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान ‘यास’ ने इचाक में मचाई तबाही,कई कुएं ढह गये, लाभुकों को भारी नुकसान

Related Articles

Back to top button