Read Next
01/06/2025
होराइजन किआ ने रांची में लॉन्च किया Carens Clavis, बाजार में नया आयाम स्थापित होने का भरोसा
20/02/2025
वेदांता ईएसएल ने रवीश शर्मा को बनाया डिप्टी सीईओ
11/08/2024
हिंडनबर्ग का बड़ा दावा, कहा- SEBI चीफ का अडानी स्कैंडल से है कनेक्शन
24/06/2024
भारत के 28 स्टार्टअप ने इस सप्ताह जुटाई 800 मिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग
11/06/2024
HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कम होगा EMI का बोझ, FD पर पहले से ज्यादा रिटर्न
02/06/2024
गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी से छीना नंबर 1 का ताज
24/05/2024
शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सेंसेक्स नए शिखर पर, निफ्टी पहली बार 23 हजार के पार
25/04/2024
गिरिडीह: प्रदीप इलेक्ट्रिक ग्रुप के प्रदीप सेल्स में लॉयड ने लॉन्च की AC की नई रेंज
22/04/2024
ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन ने झारखंड में भी वनप्लस उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया
14/03/2024
टाटा मोटर्स तमिलनाडु में 9,000 करोड़ रुपये के वाहन निर्माण प्लांट का करेगी निर्माण
Back to top button
Mumbai : अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता को लेकर अनिश्चितता बढ़ने और विदेशी निवेशकों की जारी बिकवाली के कारण बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने कारोबार की सतर्क शुरुआत की.
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 36.04 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 37,568.02 अंक पर चल रहा था. इसी तरह निफ्टी मामूली एक अंक बढ़कर 11,127.40 अंक पर चल रहा था.
इसे भी पढ़ें- वर्ल्ड कॉम्पिटिटिव इंडेक्स में भारत की रैकिंग 10 पायदान फिसल 68वें नंबर पर पहुंची, टॉप पर सिंगापुर
इन बैंकों के शेयर में तेजी और गिरावट
सेंसेक्स की कंपनियों में आइसीआइसीआइ बैंक, कोटक बैंक, एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.39 प्रतिशत तक की तेजी में चल रहे थे.
हालांकि येस बैंक, एचसीएल टेक, ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प, टीसीएस, टाटा स्टील और इंफोसिस के शेयर 8.33 प्रतिशत तक की गिरावट में चल रहे थे. सोमवार को सेंसेक्स 141.33 अंक तथा निफ्टी 48.35 अंक गिरकर बंद हुआ था. मंगलवार को दशहरा के कारण घरेलू शेयर बाजार बंद रहे थे.
इसे भी पढ़ें- #TRAI ने इंटरकनेक्ट यूजेज चार्ज 58 फीसदी घटाकर जियो को पहुंचाया फायदा
क्यों निवेशकों की धारणा पर पड़ा असर
अमेरिका ने चीन के साथ अगले दौर की व्यापार वार्ता से पहले, उसके 28 निकायों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की. इससे निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने दशक की सबसे निम्न वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर का पूर्वानुमान जताया है.
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआइ) ने सोमवार को 494.21 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी.
एशियाई बाजारों में कारोबार के दौरान चीन का शंघाई कंपोजिट, हांग कांग का हैंग सेंग और जापान का निक्की गिरावट में चल रहा था. दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त में चल रहा था.
इसे भी पढ़ें- पुलिस मेंस एसोसिएशन के महामंत्री को क्यों कहना पड़ा, ‘जो जवान शहीद हुए, उनमें से कई को हम बचा सकते थे’
डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे कमजोर
घरेलू शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत तथा विदेशी निवेशकों की जारी बिकवाली के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 20 पैसे गिरकर 71.22 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया.
हालांकि अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की नरमी और कच्चा तेल के सस्ता होने से रुपये को कुछ समर्थन मिला. सोमवार को भारतीय मुद्रा 71.02 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी.
मंगलवार को दशहरा के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद रहा था. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआइ) ने सोमवार को 494.21 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी.