DeogharDharm-JyotishJharkhand

देवघर : श्रद्धालुओं को जल्द मिलेगी बाबा मंदिर में एंट्री, 18 साल से कम उम्र के बच्चों को अनुमति नहीं

Deoghar : पिछले पांच महीने से आम श्रद्धालुओं के लिए बंद देवघर के बाबा बैधनाथ मंदिर को अगले एक दो दिनों में खोल दिया जाएगा. मंदिर खोलने के लिए देवघर जिला प्रशासन अपनी तैयारी में जुट गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश के बाद बाबा मंदिर खोलने की तैयारी शुरु कर दी गयी है.

इसके तहत प्रत्येक घंटे में 100 श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन की अनुमति दी जाएगी. श्रद्धालुओं को इसके लिए ई पास लेना होगा. डीसी ने बताया कि ई पास के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट का काम किया जा रहा है. अगले एक से दो दिन के अंदर यह काम पूरा हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें:स्वास्थ्य मंत्री जी! झारखंड का कैसे रखेंगे ख्याल, जब आपके शहर का अस्पताल ही पड़ा है बीमार

ज्ञात हो कि मंगलवार की शाम झारखंड सरकार ने राज्य के सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी है. इसके तहत बड़े मंदिरों में प्रति घंटे 100 लोग और छोटे मंदिरों में क्षमता के पचास प्रतिशत लोगों को दर्शन की अनुमति दी गयी है.

वहीं बाबा मंदिर के गर्भगृह में मौजूद रहने वाले तीर्थ पुरोहितों को कोरोना का एक टीका लेना अनिवार्य रहेगा. इसके साथ ही 18 साल से कम आयु के बच्चों के मंदिर प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा.

इसे भी पढ़ें: वैक्सीनेशन के बाद मैसेज नहीं आने पर पंचायत प्रतिनिधियों का भड़का जनाक्रोश, पंचायतों में नहीं लगने देंगे कैंप

Related Articles

Back to top button