
Ranchi: रातू थाना क्षेत्र के चितरकोटा छोटकाटोली निवासी एक 20 वर्षीय युवती ने अपने प्रेमी ओरमांझी खीराबेड़ा निवासी अनुप करमाली (32वर्ष) पर शादी का झांसा देकर चार वर्षो से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. अब शादी से इंकार करने पर युवती ने रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
घटना के संबंध में युवती ने बताया कि ओरमांझी निवासी अनुप करमाली की पहली पत्नी की चार वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी. इधर अनूप का चितरकोटा छोटकाटोली में रिश्तेदारी होने के कारण हमेशा आना जाना लगा रहता था. इसी बीच मेरी अनुप से दोस्ती हो गई.
इस दौरान अनुप ने प्रेम संबंध बढाया और कहा कि हम तुमसे शादी करेगें. युवती भी उसके झांसे में आ गई. इस बीच अनुप उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब भी शादी करने की बात होती तो अनुप टालता रहता था. इस बीच उसने शादी का झांसा देते हुए चार वर्ष तक यौन शोषण किया.
युवती ने बताया कि अनुप अब शादी से इंकार कर रहा है. युवती द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद युवती की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी. रातू पुलिस आरोपी अनुप करमाली को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें – सिम्फ़र में मानदेय के नाम पर हुई करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता




