
Jamshedpur : गोलमुरी थाना अंतर्गत नेहरू कॉलोनी में हुई फायरिंग के मामले में रवि जायसवाल और विकास सिंह के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. रवि सीतारामडेरा के देवनगर का रहनेवाला है, जबकि विकास सिंह साकची के काशीडीह का रहनेवाला है. थाने में मामला दर्ज होते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. घटना रविवार की रात की है. नेहरु कॉलोनी के मकान नंबर-21 निवासी राहुल के घर पर फायरिंग हुई थी. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है.
राहुल का आरोपियों से हुआ था विवाद
पुलिस जांच में सामने आई है कि आरोपियों की राहुल से जान-पहचान थी. वैसे, राहुल का कहना है कि तीन दिन पहले उनसे उसका विवाद हुआ था. उसने आशंका जतायी है कि उसके बाद ही योजना बनाकर उसके घर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि मामले की जांच के बाद इससे जुड़े अन्य पहलुओं के सामने आने की उम्मीद जतायी जा रही है.
ये भी पढ़ें-जमशेदपुर: सिस्टम को आईना, सामाजिक सहयोग से आदिवासी जन कल्याण उच्च विद्यालय का हुआ जीर्णोद्धार




