
Ranchi: बंगाल में गिरफ्तार झारखंड के 3 कांग्रेसी विधायकों की मामले की जांच सीआईडी की टीम कर रही है. मंगलवार को सीआईडी की टीम महेंद्र अग्रवाल नाम के व्यवसायी के कोलकाता स्थित ऑफिस पर छापा मारा और 3 लाख रुपये की नकदी, कई बैंक पासबुक और चांदी के 250 सिक्के बरामद किए. इसी मामले में बुधवार को सुबह पश्चिम बंगाल की एक सीआईडी टीम को दिल्ली में चाणक्यपुरी स्थित सिद्धार्थ मजुमदार के ठिकाने पर छापेमारी के लिये पहुंची. हालांकि, सीआईडी की टीम को दिल्ली की साउथ वेस्ट पुलिस ने रोक दिया. बंगाल की सीआईडी टीम कोर्ट से वारंट लेकर पहुंची थी. बावजूद झारखंड विधायक से संबंधित मामले में जांच के लिये पहुंची सीआईडी की टीम को तलाशी और छापेमारी करने से रोक दिया गया.
जानिए क्या है पूरा मामला
झारखंड से कांग्रेस के 3 विधायकों को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रोककर उनके गाड़ी की तलाशी ली थी. वाहन से 49 लाख रुपये बरामद किये गये. विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्चाप और नमन बिक्सल कोंगरी सहित पांच लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया.




