
Chakradharpur: बिजली विभाग ने चोरी की बिजली जलाने वाले के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, इसी के तहत रविवार को चक्रधरपुर प्रखंड टोकलो थाना क्षेत्र में अवैध रुप से बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा एक टीम बना कर छापेमारी अभियान चलाया। बिजली विभाग के टीम ने टोकलो प्रखंड के जेनासाई और डुईकासाई गांव में छापेमारी अभियान चलाया. जहां गलत तरीके से बिजली का उपयोग करने वाले 25 लोगों के खिलाफ टोकलो थाना में मामला बिजली चोरी करने मामला दर्ज कराया गया. साथ ही उनपर 1 लाख 45 हजार 037 रुपए का जुर्माना लगाया गया. बिजली विभाग की छापेमारी टीम में अपर सहायक विद्युत अभियंता कफील अंसारी, सहायक विद्युत अभियंता मनोज कुमार निराल, कर्मचारी कान्हूचरण प्रधान, प्रदीप प्रधान, प्रेम सिंह महाली समेत अन्य शामिल थे. बिजली विभाग द्वारा जेनाबेड़ा गांव में एलटी लाईन में टोका लगाकर विद्युत उर्जा चोरी कर उपयोग करते हुए मानकी कुई को पकड़ा. जिस पर 4050 रूपए का जुर्माना लगाया गया.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा : आदिवासी बचाओ महारैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने चलाया जनसंपर्क अभियान
इसी तरह चुकलु पुरती, राजेश पुरती, संतोष बानरा, सीमा पुरती, प्रतिमा गोप, मागरा पुरती, सुंदर लाल पुरती, मच्छुवा पुरती, सोमवारी पुरती, सुमित्रा गोप, जेमा कुई, मानसिंह पुरती, सरोज पुरती, बंगाली पुरती के उपर 4050-4050 रूपए का जुर्माना लगाया गया है. जबकि डुईकासाई गांव निवासी तुरी हांसदा पर एलटी लाईन में टोका लगाकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था. उन पर विभाग ने 15,650 रूपए का जुर्माना लगाया गया है.इसी तरह डुईकासाई गांव निवासी करम सिंह हांसदा, मिनी लोहार, चेतन केराई, रसय केराई, गीतेन केराई के उपर 4050-4050 रूपए का जुर्माना लगाया गया है. यह सब चोरी कर बिजली का उपयोग कर रहे थे. जबकि जेनासाई गांव के रमेश गोप एलटी लाईन से टोका लगाकर बिजली का उपयोग करते हुए पाए गये. जिस पर 10,125 रूपए का जुर्माना लगाया गया. डुईकासाई गांव में बिजली चोरी करते हुए सुखराम केराई को पकड़ा गया. जिसके उपर 22,087 रूपए, मुकेश केराई को 8,100 रूपए, रूईबु सामड पर 7,875 रूपए का जुर्माना लगाया गया. साथ ही सभी लोगों के खिलाफ चक्रधरपुर थाना में बिजली चोरी का मामला दर्ज कर किया गया है.




