Crime NewsWest Bengal

कोलकाता का नटवरलाल विनोद शेख गिरफ्तार, बिहार और झारखंड में भी फैला है नेटवर्क

Kolkata. कोलकाता में कॉल सेंटर के जरिए बैंक अधिकारी बन लोगों को फोन पर करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले गिरोह के कुख्यात सरगना विनोद शेख को धर दबोचा गया है. लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से बुधवार इस बारे में जानकारी दी गई है.

इसे भी पढ़ें- कॉल सेंटर खोल कर लोगों के अकाउंट से रुपये उड़ाने वाले नौ गिरफ्तार

बताया गया है कि रीजेंट पार्क थाना इलाके से उसकी गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने बताया है कि जामताड़ा में इस तरह का गिरोह चलता है जो विभिन्न बैंकों का अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उनसे अकाउंट नंबर, एटीएम कार्ड का नंबर तथा अन्य पासवर्ड बगैरा लेकर उनके खाते से रुपये गायब कर देते हैं. विनोद शेख ने उसी तरह का एक गिरोह कोलकाता में स्थापित किया था.

ड्राइवर के नाम से था एकाउंट
उसके ड्राइवर के नाम पर जादवपुर में एक फर्जी अकाउंट खोला गया था. उसी अकाउंट में रुपये का लेनदेन होता था. मंगलवार की देर रात उसकी गिरफ्तारी के बाद उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं. खबर है कि विनोद शेख के सहयोगी पश्चिम बंगाल के अलावा बिहार और झारखंड में भी फैले हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button