JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

कैबिनेट 10 को,संविदा कर्मियों के नियमितीकरण पर हो सकता है फैसला,11 को विशेष सत्र

Ranchi:  राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 10 नवंबर को बुलायी गयी है. गुरूवार को होने वाली यह बैठक दिन के दो बजे से प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित होगी. कैबिनेट की बैठक के संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने आदेश जारी कर दिया है और सभी विभागों को पत्र लिखकर कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव रखने के लिए संलेख उपलब्ध कराने को निर्देश दिया है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य के संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के लिए पॉलिसी लाने पर निर्णय लिया जा सकता है. हाल में राजस्थान सरकार ने भी इस तरह की एक नीति लागू किया है,उसी तर्ज पर झारखंड में भी संविदा कर्मियों को नियमित करने पर निर्णय हो सकता है. लंबे समय से संविदा कर्मी इसकी मांग भी कर रहे थे. कैबिनेट बैठक में संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों के डीए वृद्धि पर भी निर्णय हो सकता है. इसके अलावा राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर को मुख्यमंत्री नई योजनाओं की घोषणा करेंगे,इसलिए यह संभव है कैबिनेट से पहले उसकी मंजूरी ली जाये. कैबिनेट में इसके अलावा सड़क निर्माण सहित एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों की मंजूरी दी जायेगी. कैबिनेट की बैठक 11 नवंबर को विधानसभा को एक दिन का विशेष सत्र बुलाने की भी मंजूरी दी जायेगी. इस दिन झारखंड की नई स्थानीय नीति और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पर चर्चा करायी जायेगी.

Related Articles

Back to top button