NationalUttar-Pradesh

#CAAProtest : यूपी में मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 18, हिरासत में 5400 प्रदर्शनकारी

Lucknow: संशोधित नागरिकता कानून को लेकर उत्तर प्रदेश में रविवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गयी है. सभी के शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है कि सभी की मौत देसी पिस्तौल से चली गोलियां की वजह से हुई है.

इसे भी पढ़ें- #PMModi के पूर्व सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन इनकम टैक्स में कटौती के खिलाफ, बोले- बहुत कम लोगों को फायदा होगा

इस हिंसक प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों का आंकड़ा 263 पहुंच चुका है. जिसमें 57 पुलिसकर्मी प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से घायल हुए हैं.

हिरासत में 5400 प्रदर्शनकारी

एक आंकड़े के मुताबिक शनिवार रात तक 5400 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. जिसमें 705 लोगों को जेल भेजा गया है.

पुलिस के मुताबिक एक हजार राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई. ये फायरिंग प्रदर्शनकारियों ने की. जिसमें अलग-इलग बोर के पिस्तौल से फायरिंग की गयी है. फायरिंग के बाद अबतक लगभग 400 से ज्यादा कारतूस बरामद किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें- #CAAProtest: गाजियाबाद में प्रदर्शन के दौरान हिंसा के आरोप में 65 गिरफ्तार, 350 पर मुकदमा

गौरतलब है कि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की. राज्यपाल से मिल कर सरकार द्वारा उठाये गये कदमों की जानकारी दी.

कहा गया कि राज्यपाल की ओर से गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजी जायेगी.  इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

One Comment

  1. 667207 37341I needs to spend some time learning more or understanding more. Thanks for great info I used to be looking for this information for my mission. 846157

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button