
Ranchi: राज्य सरकार ने सदन में कहा है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को रोका जाएगा. इसके पीछे की वजह रैयतों को मुआवजा नहीं मिलना है. विधायक बंधु तिर्की ने इस संदर्भ में सदन के अंदर ध्यानाकर्षण के माध्यम से सवाल उठाया. जिसपर मंत्री जोबा मांझी ने जवाब देते हुए कहा कि रैयतों को हर हाल में मुआवजा मिलेगा. जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक काम रोक दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand विधानसभा का बजट सत्र : 2,698 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में पेश
600 करोड़ से अधिक का होना है वितरण
रांची में 500 एकड़ भूमि पर केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है. इसके रैयतों के बीच छह सौ चार करोड़ बीस लाख सत्तर हजार छह सौ इक्कीस रुपये मुआवजे के तौर पर वितरण होना है. लेकिन राज्य सरकार और झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीच समाधान नहीं निकलने से वहां के प्रभावित रैयत पिस रहे हैं.




