
Ranchi : साउथ इस्टर्न रेल के रांची डिवीजन अंतर्गत टाटीसिल्वे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में गड़बड़ी आ गई. पटरी एक जगह धंस जाने के कारण रांची आने वाली तीन ट्रेनों को रोक दिया गया. इनमें टाटा मेमो पैसेंजर, आसनसोल पैसेंजर और गरीब रथ शामिल हैं.
इतना ही नहीं दो घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इसे दुरुस्त नहीं किया जा सका है. जिससे कि ट्रेन में सवार पैसेंजर्स काफी परेशान हैं. अब परेशान होकर रांची की ओर आने वाले पैसेंजर्स ऑटो हायर कर निकल रहे है. वहीं कुछ पैसेंजर्स ने प्राइवेट गाड़ियों को हायर कर लिया है.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand विधानसभा का बजट सत्र : केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य पर रोक लगाएगी राज्य सरकार




