
Ranchi : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 या 26 फरवरी से शुरू हो सकता है. कल (तीन फरवरी) को झारखंड मंत्रिमंडल की बैठक आहूत की गयी है. शाम चार बजे प्रोजेक्ट भवन में बैठक होगी. माना जा रहा है कि इस बैठक में बजट सत्र को लेकर फैसला लिया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें :ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष को अपराधियों ने मारी गोली
इधर, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि बजट सत्र के लिये सरकार पूरी तरह से तैयार है. बजट सत्र 17 या 18 दिनों का हो सकता है. माना जा रहा है कि एक मार्च को विधानसभा के पटल पर वित्तमंत्री राज्य का बजट पेश कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें :उर्दू शिक्षकों की सीधी भर्ती मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा




