BusinessNational

#Budget2020:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणा, बैंक डूबा तब भी सुरक्षित हैं आपके 5 लाख रुपये

NewDelhi : वित्त मंत्री ने आज संसद में बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने बैंक डिपॉजिट को लेकर बड़ी घोषणा की है. इसके अनुसार बैंक जमा रकम पर अब लोगों को 5 लाख रुपये तक की गारंटी मिलेगी. यानी बैंक में आपके 5 लाख रुपये बिल्कुल सुरक्षित रहेंगे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में जानकारी दी कि बैंक में पैसा डूबने की स्थिति में मिलने वाली बीमा राशि को सरकार ने बढ़ाकर सरकार ने 5 लाख रुपये करने का फैसला किया है.

बैंकों में पैसा जमा कराने वालों के लिए इंश्योरेंस कवर एक लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है. अगर बैंक डूबता है तो आपकी 5 लाख रुपये तक की जमा राशि आपको वापस मिल जायेगी, इतनी रकम सुरक्षित रहेगी.

इसे भी पढ़ें : #Budgat2020: जानिये किसको कितनी मिली #IncomeTax में छूट

PMC से जुड़े मामले में सरकार और आरबीआई को आलोचना का सामना करना पड़ा था

पंजाब ऐंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (PMC) से जुड़े मामले में सरकार और आरबीआई को आलोचना का सामना करना पड़ा था. पिछले साल सितंबर में PMC बैंक का कामकाज बंद हो गया था. इससे हजारों जमाकर्ता फंस गये थे. अश्विन पारेख अडवाइजरी सर्विसेज के प्रॉपराइटर अश्विन पारेख ने कहा, PMC बैंक क्राइसिस को देखते हुए डिपॉजिट कवर को दोगुना करने से बैंक खाताधारकों को बड़ी राहत मिलेगी. बहरहाल, इस मोर्चे पर वित्त मंत्री ने उम्मीद से ज्यादा दिया. आपकी सुरक्षित जमा राशि अब 1 लाख की बजाय 5 लाख रुपये होगी.

इसे भी पढ़ें :  #Budgat2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, कहा- महंगाई पर काबू पाने में सरकार रही सफल

अभी  DICGC ऐक्ट 1961 के तहत एक लाख तक की जमा रकम पर इंश्योरेंस कवर है

जान लें कि अभी तक DICGC ऐक्ट 1961 के तहत एक लाख रुपये तक की जमा रकम पर इंश्योरेंस कवर है और अगर बैंक डूब जाये तो इस लिमिट से आगे की जमा रकम की वापसी की गारंटी नहीं है. इस कम्पनसेशन को तय किये हुए 25 साल से ज्यादा साय हो चुका है.

डिपॉजिट कवर बढ़ाने का मुद्दा फाइनैंशल रिजॉल्यूशन ऐंड डिपॉजिट इंश्योरेंस बिल के समय उठा था, जिसे पिछली सरकार ने 2017 में पेश किया था. हालांकि अगले ही साल बिल संसद से वापस ले लिया गया. क्रॉस कंट्री डिपॉजिट इंश्योरेंस कवरेज लिमिट के डेटा से पता चलता है कि भारत में डिपॉजिट इंश्योरेंस कवरेज 1508 डॉलर का है, जबकि अमेरिका में यह 250,000 डॉलर्स और ब्रिटेन में 111,143 डॉलर है.

इसे भी पढ़ें : #Budget2020: बजट से बाजार में निराशा, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button