
New Delhi: कोरोना काल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातर इजाफा हो रहा है. सिर्फ जून महीने में अब तक 22 बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो चुकी है. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला कर रही है.
ये भी पढ़ें- सोनिया का मोदी सरकार पर हमला, कहा- तेल की कीमत बढ़ाकर जनता से वसूले 18 लाख करोड़
सरकार की जिम्मेदारी ये है कि वो मुश्किल समय में देशवासियों का सहारा बने न कि उनकी मुसीबत का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी करे- कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी https://t.co/FP1hTJ4Mep
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2020
सोमवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से सोनिया गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महंगे पेट्रोल-डीजल की वजह से आम जन को जीना मुशकिल हो गया है. सोनिया गंधी ने कहा कि 2014 से लेकर आज तक मोदी सरकार ने 12 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई, जिससे सरकार ने 18 लाख करोड़ अतिरिक्त वसूली की.
ये भी पढ़ें- एक दिन के ठहराव के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है आज का भाव
World economy as well as Indian economy is going through a challenging time. Due to #COVID19 pandemic, energy industry is going through a tough time. Demand for petrol went down by 70-80% in April-May months in the country which directly impacted economy: Union Minister D Pradhan pic.twitter.com/CSBcThsozo
— ANI (@ANI) June 29, 2020
सोनिया गांधी के आरोपों का जवाब देने केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान सामने आए और उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से संकट पैदा हुआ है. धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि दुनिया के साथ-साथ भारत की अर्थव्यवस्था चुनौती के समय से गुजर रही है. उन्होंने कहा कि अप्रैल-मई महीने में पेट्रोल की मांग में 70-80 फीसदी की कमी आ गई, इससे अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा है.




