National

बच्चे के रोने पर ब्रिटिश एअरवेज ने भारतीय अधिकारी को परिवार सहित उतारा

NewDelhi : ब्रिटिश एअरवेज के क्रू मेंबर द्वारा भारत सरकार के एक वरिष्ठ नौकरशाह के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें विमान से उतारे जाने की खबर आयी है.  नौकरशाह ने ब्रिटिश एअरवेज पर नस्लीय भेदभाव और खराब व्यवहार का आरोप लगाया है. नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु को तीन अगस्त को लिखे गये पत्र में उस अधिकारी ने आरोप लगाया है कि एअरवेज के विमान से उन्हें और उनके परिवार को उतार दिया गया था.

अधिकारी के अनुसार विमान से उन्हें इसलिए उतार दिया गया क्योंकि उनका तीन साल का बेटा रो रहा था. बच्चे के रोने की आवाज जैसे ही क्रू मेंबर ने सुनी तो उन सभी को विमान से नीचे उतार दिया.

इसे भी पढ़ेंः125 वोटों के साथ हरिवंश बने उपसभापति, हरिप्रसाद को मिले 105 वोट

सुरक्षार्मियों ने उनके बोर्डिंग पास ले लिये

उन्होंने आरोप लगाया हे कि उनके पीछे बैठे एक अन्य भारतीय परिवार को भी विमान से उतार दिया गया, क्योंकि उस परिवार ने बच्चे को शांत कराने के लिए बिस्किट दिया था. यह घटना 23 जुलाई को घटित हुई. अधिकारी ने आरोप लगाया कि क्रू मेंबर ने विमान को टार्मेक की तरफ मोड़ लिया, जहां सुरक्षार्मियों ने उनके बोर्डिंग पास ले लिये. कहा कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी उन्हें न तो विमान से उतारने का कारण बताया गया,  न ही प्रबंधन ने उनके खिलाफ कोई कदम उठाया. बाद में उन्हें रुकने के लिए खुद से इंतजाम करने पड़े और अगले दिन बर्लिन जाने के लिए बड़ी रकम चुकानी पड़ी.

जानकारी के अनुसार यात्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में संयुक्त सचिव स्तर का अधिकारी हैं. इस संबंध में ब्रिटिश एअरवेज के एक प्रवक्ता ने कहा, हम ऐसे आरोपों को बहुत गंभीरता से लेते हैं और किसी तरह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं करते. हमने की जांच शुरू कर दी है और यात्री के साथ संपर्क में भी  हैं.

इसे भी पढ़ेंःहॉरर किलिंग ! दलित से शादी करने वाली लड़की और सुरक्षा में लगे सब इंस्पेक्टर की हत्या

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button