BiharNEWS

गृह विभाग का निर्देश, डीएम-एसपी को देनी होगी पेंडिंग केस की रिपोर्ट

Patna: बिहार में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिये गृह विभाग ने कदम उठाया है. विभाग ने राज्य के डीएम व एसपी को निर्देश दिया है कि जिलों में घट रही आपराधिक घटनाएं और उस पर हो रही कार्रवाई की अद्यतन जानकारी प्रति माह दें. गृह विभाग ने सभी जिलों के डीएम और एसपी से कहा है कि वह जनवरी से जुलाई महीने तक के लंबित अपराधिक मामलों का ब्यौरा दें.

इसे भी पढ़ेंःBIHAR के सबसे बड़े अस्पताल PMCH में फर्जी डिग्री के सहारे बन गया अधीक्षक, मांगा गया स्पष्टीकरण, कार्रवाई संभव

जिलों को यह भी बताना होगा कि कितने अपराधिक मामलों में सजा हुई. गृह विभाग ने जो नया आदेश जारी किया है उसके मुताबिक हर महीने की 5 तारीख को नियमित रूप से मासिक रिपोर्ट भेजनी होगी. विभाग ने बताया है कि पटना जिले में 24 से 25 हजार के केस अबतक पेंडिंग चल रहे हैं. इसके अलावा गया, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में भी लंबित आपराधिक मामलों की संख्या ज्यादा है.सरकार इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित  है कि पेंडिंग केस की संख्या लगातार बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ेंःBihar News: जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा नई दिल्ली एम्स में भर्ती

Related Articles

Back to top button