DhanbadJharkhand

धनबाद: बिरसा मुंडा पार्क के पास स्कार्पियो ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी सवार दोनों बहनों की मौत

Dhanbad: धनबाद के बिरसा मुंडा पार्क के समीप 8 लाइन पर सोमवार को अनियंत्रित स्कार्पियो ने स्कूटी सवार दो बहनों को जोरदार टक्कर मार दी. इससे स्कूटी सवार दोनों बहनों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि डिनोबली भूली की कक्षा नौवीं की छात्रा जिया सोरोन होरो और उनकी बड़ी बहन की घटना स्थल पर मौत हो गई. फिलहाल बड़ी बहन का नाम नहीं पता चल पाया है. इधर स्कॉर्पियो सवार प्रदीप मंडल और राजू मंडल को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. घटना की सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपी को हिरासत में ले लिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कार्पियो चालक मेमको मोड़ से विनोद बिहारी चौक आ रहे थे. स्कॉर्पियो काफी तेज गति में था. तभी स्कार्पियो दो लेने का डिवाइड फांद कर तीसरे लेने में आ गया. सामने स्कूटी चालक दोनों बहने आ गए. स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर दी. इस घटना पर दोनों बहनों की मौत हो गई. जबकि स्कार्पियो चालक प्रदीप मंडल और राजू मंडल को आंशिक रूप से चोट लगी. उनके स्कॉर्पियो का एयरबैग खुल गया और स्कॉर्पियो पलट गया. फिलहाल मामले की छानबीन हो रही है काफी संख्या में स्कूल के लोग भी आए पहुंचे थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्काॅर्पियो चालक मेमको के मोड़ से विनोद बिहारी चौक आ रहे थे स्कॉर्पियो काफी तेज गति से चल रहा था. तभी स्कार्पियो दो लेन का डिवाइड फंड कर तीसरी लेन में आ गया, सामने स्कूटी चालक दोनों बहनें आ गईं, स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसे दोनों बहनों की मौत हो गई. जबकि स्काॅर्पियो चालक प्रदीप मंडल और राजू मंडल आंशिक रूप से जख्मी हो गए. उनके स्कॉर्पियो का एयरबैग खुल गया. स्कॉर्पियो पलट गया. फिलहाल मामले की छानबीन हो रही है. काफी संख्या में स्कूल के लोग भी आए हैं. दोनों और सड़क जाम हो गया था.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में मिले नोटों के पहाड़, लूट को बंद करना मोदी की गारंटी: पीएम मोदी

Related Articles

Back to top button