Crime NewsDhanbadJharkhandLead News

जेएमएम नेता के स्कार्पियो पर बमबारी, गाड़ी क्षतिग्रस्त, एक युवक घायल

Dhanbad : धनबाद का बाघमारा एक बार फिर बम धमाकों से दहल गया. बरोरा थाना प्रभारी के साथ जेएमएम नेता कारू यादव, डीओ धारक कन्हाई चौहान धनबाद से लौट रहे थे. इसी क्रम में झगराही के सामने जेएमएम नेता के वाहन पर से हमला किया गया.

घटना में मनोज चौहान नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बमबाजी में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है. बमबाजी की घटना के बाद दर्जनों जेएमएम कार्यकर्ता घटनास्थल पहुंचे और बाघमारा कतरास मुख्य सड़क को जाम कर दिया. और बाघमारा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

जेएमएम कार्यकर्ता बमबाजी की घटना को अंजाम देने का आरोप स्थानीय बाघमारा विधायक के समर्थकों पर लगा रहे हैं. वहीं पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा है. एसएसपी का आश्वासन मिलने पर ही सड़क जाम हटाने की बात कह रहे हैं. घटना को लेकर पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल  रही है.

 

घायल युवक ने बताया कि धनबाद से जेएमएम नेता के साथ लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बमबारी की गई. गाड़ी पर आधा दर्जन बम चलाया गया. वहीं जेएमएम नेता कारू यादव ने कहा कि पुलिस के सामने बमबाजी हुई है. बरोरा थाना प्रभारी के सामने बम चले हैं. बाघमारा पुलिस स्थानीय विधायक के हाथों बिक गई है. बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू को घटना की जानकारी देने पर उन्होंने जेएमएम नेता पर खुद से बमबाजी करवाने की बात कही. जेएमएम नेता ने कहा कि बाघमारा पुलिस प्रशासन एक तरफा कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें :कोरोना से सीआरपीएफ जवान की मौत, पलामू अस्पताल लाने के क्रम में तोड़ा दम

Related Articles

Back to top button