BokaroJharkhandRanchi

दामोदर को फिर से गंदा कर रहा बोकारो स्टील प्लांट: सरयू राय 

Ranchi: पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने बोकारो स्टील प्लांट पर दामोदर नदी को फिर से गंदा करने का आरोप लगाया है. राय के मुताबिक, युगांतर भारती समेत अन्य संस्थाओं ने इस नदी को बचाने पर काम किया था. अब यहां फिर से गंदगी बोकारो स्टील लिमिटेड की ओर से फैलायी जा रही है.

विधायक ने ट्वीट कर कहा है कि दामोदर नदी के किनारे स्थित अलग-अलग उद्योग प्रदूषण फैला रहे हैं. उद्योगों का प्रदूषित अवशेष नदी में बहा दिया जा रहा है जिससे नदी दूषित हो रही है.

बता दें कि 2004 के पहले नदी का नाम विश्व की सर्वाधिक दूषित नदियों में शामिल हो गया था. 2004 से स्वयंसेवी समूह युगांतर भारती के प्रयास से नदी प्रदूषण मुक्त हो गया था. संस्था ने नदी की सफाई और पेयजल योग्य बनाने में काम किया था, जिसके बाद अलग अलग जगहों में पेयजल, पूजा कार्य समेत अन्य मानवीय जरूरतों के लिए नदी का पानी इस्तेमाल किया जाता था. कोरोना काल में नदी सबसे अधिक शुद्ध हुई.

इसे भी पढ़ें:Palamu : 19 वर्षीय छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, 24 घंटे में दो युवकों ने लगाया मौत को गले

उद्योग कर रहे बहाव

इस संबंध में विधायक सरयू राय ने ट्वीट किया है. उन्होंने वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को पत्र लिखा है. विधायक ने लिखा है कि जानकारी मिली है कि पिछले कुछ दिनों से नदी में उद्योगों का बहाव तेज हुआ है. दूषित औद्योगिक अवशेष जब तब नदी में गिराया जा रहा है. सूचना मिली है कि इसमें सबसे अधिक बोकारो स्टील प्लांट लिमिटेड दूषित अवशेष बहा रहा है. दामोदर को नगरीय प्रदूषण से मुक्त करने के लिये अभियान की गति भी धीमी हो गयी है.

उन्होंने लिखा है कि ऐसे में जरूरी है कि राज्य सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करे और दमोदर नदी के किनारे स्थिति औद्योगिक प्रतिष्ठानों विशेषकर बोकारो स्टील प्लांट को अपने दूषित अवशेष बहाये जाने के लिये चेताया जाये. इस चेतावनी को अगर कंपनी गंभीरता से नहीं लेती है तो इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: सारंडा में लौह अयस्क की बिक्री का खान सचिव ने दिया आदेश, सरयू राय ने जतायी आपत्ति, सीएम से कहा- एक्शन जरूरी

Related Articles

Back to top button