
Bokaro: बीसीसीएल को पर्वतपुर कोल ब्लॉक्स लीज प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद 5 जुलाई तक ट्रांसफर कर दिया जायेगा. इसे लेकर मंगलवार को बैठक हुई.
बीएसएल (सेल) और बीसीसीएल प्रबंधकों के बीच यह बैठक बोकारो उपायुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई.
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पर्वतपुर कोल माइंस के कोल ब्लॉक्स का ट्रांसफर सेल से बीसीसीएल को 5 जुलाई तक कर दिया जायेगा.
बीसीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद ने बताया कि उपायुक्त की मध्यस्थता के बाद बीसीसीएल जल्द ही पर्वतपुर कॉल ब्लॉक के ट्रांसफर की सारी प्रक्रियाएं बीएसएल (सेल) के साथ मिलकर पूरा कर लेगा.
5 जुलाई तक जिला प्रशासन बोकारो के सहयोग से कोल ब्लॉक ट्रांसफर की सारी कागजी कार्रवाई करते हुए कोयले का उठाव किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – Corona: धनबाद से 8 और गिरिडीह से 1 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, झारखंड का आंकड़ा हुआ 685
सरकारी एस्सेट का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना जरूरी
उपायुक्त ने कहा कि सरकारी एस्सेट का सही तरीके से इस्तेमाल हो इसलिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सेल तथा बीसीसीएल प्रबंधन के साथ है.
खनिज संपदाओं का देश के निर्माण में इस्तेमाल हो इस दिशा में सेल तथा बीसीसीएल के बीच जिला प्रशासन की ओर से बैठक आयोजित की गयी थी.
बैठक में अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता, बोकारो इस्पात संयंत्र के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी अरविंद कुमार, सीएमडी, बीसीसीएल पीएम प्रसाद, जीएम बीसीसीएल जीएल साहा, जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास, अंचल अधिकारी चंदनक्यारी मनोज कुमार, जीएम (आइ सी) बीएसएल डीके बसु सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – टैक्स कलेक्टिंग एजेंसी Sparrow को लेकर नगर विकास विभाग और रांची नगर निगम के बीच ठनी




