
Ranchi: राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड में नगर निकाय की चुनावी तैयारियों में लगा हुआ है. इसके तहत अब आयोग ने राज्य के नगर निगमों की सीटों के आरक्षण पैटर्न में बदलाव किया है. इसके तहत रांची नगर निगम की सीट पर अब एसटी नहीं, एससी वर्ग (महिला या पुरुष) का चेहरा दिखेगा. इससे संबंधित अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयोग ने आज जारी करते बताया है कि पलामू, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के महापौर सीट के लिए भी फैसला लिया गया है.
इसे भी पढ़ें: गोड्डा-पीरपैंती रेल लाइन पर खर्च होंगे 1384 करोड़, सारा खर्च वहन करेगा रेलवे
अब देवघर नगर निगम की सीट महिला के लिए अनारक्षित कर दी गयी है. धनबाद और चास (बोकारो) नगर निगम सीट भी महिलाओं के लिए (अनारक्षित) तय की गयी है. मेदिनीनगर (पलामू) नगर निगम और गिरिडीह नगर निगम में भी महापौर की सीट अनारक्षित कर दी गयी है. आदित्यपुर नगर निगम (सरायकेला खरसावां) में मेयर का पद एसटी वर्ग (महिला) के लिये जबकि मानगो नगर निगम (पूर्वी सिंहभूम) की सीट अनारक्षित (पुरुष, महिला) कर दी गयी है.





