Crime NewsJharkhandNEWSPalamu

कुएं से दो बच्चियों के शव मिले, पति की दूसरी शादी से नाराज मां पर शक

PALAMU: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कचनपुर गांव के एक कुएं से दो बच्चियों के शव बरामद किए गए हैं. दोनों बच्चियां इसी थाना क्षेत्र के मुरुमदाग निवासी अर्जुन यादव और अनीता देवी की हैं. अनीता देवी अर्जुन यादव की दूसरी शादी होने के बाद से नाराज होकर पिछले चार साल से अपने मायके कचनपुर में रह रही थी.

इसे भी पढ़ें : फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर बरही पहुंचा राजस्थान का युवक, विभाग ने लौटाया

ग्रामीणों के अनुसार रविवार की अहले सुबह बच्चियों को उसकी मां ने ही कुएं में फेंक दिया. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि महिला ने ऐसा खतरनाक स्टेप अपने पति की दूसरी शादी के कारण लिया है. लेकिन यह भी जानकारी मिली है कि अनीता के पति ने चार साल पहले दूसरी शादी की थी. इतने लंबे समय बीतने के बाद अचानक अपने पति की दूसरी शादी के कारण बच्चियों को कुएं में डाल देने का मामला समझ से परे लगता है. अगर महिला को अपने पति की शादी से इतनी ही नाराजगी थी तो बच्चियों को शादी के बाद ही मार डालती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. शादी के साइड इफेक्ट के कारण 4 वर्ष बाद हुई इस घटना की गुत्थी पुलिस सुलझाने में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि छानबीन के बाद इस संबंध में ठोस जानकारी दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें : कर्मियों को चेतावनीः 10 बजे के बाद कार्यालय आयें तो होंगे टर्मिनेट

जानकारी के अनुसार अनीता देवी अपने पति अर्जुन यादव से अलग होने के बाद पिछले 4 वर्ष से अपने मायके कचनपुर में रह रही थी. अनीता को एक 6 वर्ष एक 4 वर्ष और एक डेढ़ वर्ष की बेटी है. अचानक अनीता की दो बेटियां बड़ी और मझली का शव रविवार की सुबह उसके मायके के सिंचाई कूप से बरामद हुआ. बच्चियों का शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे. सूचना के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई.

Related Articles

Back to top button