HEALTHJharkhandLead NewsRanchi

मोबाइल-लैपटॉप से निकलनेवाला ब्लू रे बच्चों की आंखों की छीन रहा रोशनी

Ranchi : कोविड का कहर अब भी जारी है. लगातार मिल रहे मामलों के कारण अबतक स्कूलों को पूरी तरह से खोलने की अनुमति नहीं दी गयी है. ऐसे में बच्चों की ऑनलाइन क्लास चल रही है. चाहे वह क्लास वन का बच्चा ही क्यों न हो. स्थिति यह है कि ऑनलाइन क्लास के चक्कर में बच्चे घंटों तक समय मोबाइल और लैपटॉप के सामने ही बिता रहे हैं. जिसका असर उनकी आंखों पर पड़ने लगा है. लैपटॉप और मोबाइल से निकलनेवाला ब्लू रे आंखों को डैमेज कर रहा है. अगर यही स्थिति रही तो आंखों को बचा पाना मुश्किल हो जायेगा. चूंकि ब्लू रे अल्ट्रा वायलेट रे से भी खतरनाक है और नर्व सेल डैमेज हो रहे हैं. इतना ही नहीं ड्राई आई सिंड्रोम की वजह से उनकी आंखों की नमी गायब होती जा रही है. जिससे पेरेंट्स की टेंशन बढ़ गयी है. वहीं आई स्पेशलिस्ट के पास भी काफी संख्या में पेरेंट्स बच्चों को लेकर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :भारत की अध्यक्षता में UNSC में अफगानिस्तान को लेकर प्रस्ताव पास, तालिबान को दी चेतावनी

10 में से 8 को ऐसी समस्या

डॉ वत्सल लाल ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार आंखों की समस्या बच्चों में काफी बढ़ गयी है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर 10 में से 8 मरीजों में ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या है. जिससे आंखों में खुजली, लाल हो जाना और फिर पानी आना जैसी समस्या हो रही है. चूंकि जब आंखों की नमी खत्म हो जाती है तो आंखें हमारे शरीर से पानी एबजॉर्ब करना शुरू कर देती हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

-कंप्यूटर स्क्रीन को आंखों के लेवल से थोड़ा नीचे 20 इंच की दूरी में या अपने हाथ जितनी दूरी पर रखें
-पहले से बच्चे की नजर कमजोर है तो कंप्यूटर या मोबाइल के इस्तेमाल के समय चश्मा लगाने को कहें
-स्क्रीन देखते वक्त पलकें झपकाते रहें, जिससे ड्राइनेस और ब्लर नहीं होगा
-स्क्रीन और आसपास में पर्याप्त रोशनी जरूर रखें, ब्राइटनेस को भी मेंटेन करें
-आंखों में थकान होने पर मसलने से बचें
-मोबाइल और कंप्यूटर पर फ़ॉन्ट साइज बड़ा रखें
-स्क्रीन प्रोटेक्टर लगा कर करें गैजेट का इस्तेमाल
डाइट में इन चीजों को करें शामिल
-हरी सब्जियां खाने से मिलेगा विटामिन-सी, जो आंखों के लिए फायदेमंद है
-नट्स में विटामिन ई से आंसुओं का होता है निर्माण

इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव: मतदान के दिन ग्राम पंचायत सदस्य और पंच पद के प्रत्याशी को पैदल ही घूमना होगा

Related Articles

Back to top button