DhanbadMain Slider

अवैध खनन का खूनी खेलः 10-12 लोगों की मौत की आशंका, एक का शव बरामद

Dhanbad: धनबाद में कोयले के अवैध खनन ने एकबार फिर लोगों की जान को जोखिम में डाल दिया है. कोयले की काली चमक एकबार फिर लाल होती दिखी. जिले के निरसा में चाल धंसने से बड़ा हादसा हुआ है. इस दौरान 10-12 लोग के मौत होने की आशंका है. वहीं एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. करीब छह लोग इसमें घायल हुए हैं. घटना धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र स्थित ईसीएल के कापासरा आउटसोर्सिंग के पास की है.

10 फीट दायरे में धंसी चाल

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह लगभग 7 बजे के आस-पास की है. निरसा थाना एवं गलफरबाड़ी ओपी के बॉर्डर एरिया पर स्थित कापासरा आउटसोर्सिंग में रोजाना की तरह बुधवार को भी करीब 100 से150 की संख्या में महिला-पुरुष अवैध उत्खनन करने में जुटे थे. इस दौरान ही खदान के अंदर अचानक 10 फीट के दायरे में चाल धंस गयी. जिस स्थान पर लोग कोयला काट रहे थे, वहीं यह घटना घटी है. हालांकि, कुछ लोग किसी तरह खदान के दूसरे मुहाने से निकलने में सफल रहे, लेकिन लगभग 12 लोग मलबे की चपेट में आ गए.

घटना के बाद इलाके में चीत्कार

अचानक धंसी चाल से पूरे इलाके में चीत्कार व कोहराम मच गया. सूत्रों की माने तो घटना के बाद जो शव आसानी से निकलने लायक थे उन शवों को उनके परिजन अपने साथ निकाल कर घटना स्थल से भाग गए. जबकि अभी भी कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

घटना की सूचना ईसीएल प्रबंधन एवं स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है. सोचने वाली बात यह है कि चालू खदान में इतनी बड़ी खान दुर्घटना कैसे घटी, इस घटना को लेकर प्रबंधन एवं पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह तो खड़ा करता ही है.

सूत्रों की मानें तो यहां से निकलने वाले अवैध कोयला को दामोदर नदी के मार्ग से केलियासोल होते हुए रघुनाथपुर व बराकर नदी के मार्ग जामताड़ा भेजा जाता है.

इसे भी पढ़ेंः जयराम रमेश, कारवां के खिलाफ डोभाल के बेटे की मानहानि याचिका पर सुनवाई 30 को

Related Articles

Back to top button