
Indore : बीजेपी के सीनियर लीडर कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय की दादागिरी सरेआम देखने को मिली है. आकाश ने बुधवार को नगर निगम के अधिकारी को बीच बाजार बुरी से पीटा है. आकाश बीजेपी नेता के बेटे होने के अलावा विधायक भी हैं, जो पहली बार ही विधायक बने हैं. विधायक द्वारा निगम के कर्मचारियों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिससे आकाश के इस व्यवहार के लिए लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – NewsWing Impact : ऐतवारी के चेहरे पर छलकी मुस्कान, पेंशन बनी, राशन बाकी
वीडियो साभार – ANI
जर्जर मकान को ढहाने पहुंची थी निगम की टीम
दरअसल जर्जर मकान ढहाने गयी इंदौर नगर निगम की टीम के साथ विवाद के दौरान बुधवार को भाजपा के स्थानीय विधायक आकाश विजयवर्गीय ने शहरी निकाय के एक अफसर को क्रिकेट बैट से पीट दिया. चश्मदीदों ने बताया कि नगर निगम की टीम गंजी कंपाउंड क्षेत्र में एक जर्जर मकान को ढहाने पहुंची थी.
वहां रहने वाले लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. इस दौरान शहर के क्षेत्र क्रमांक-तीन के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय भी वहां पहुंच गये और टीम को कथित तौर पर चेतावनी दी कि अगर वह जल्द नहीं लौटी, तो परिणाम के लिये वह खुद जिम्मेदार होगी.
बताया जा रहा है कि पहले विधायक ने निगम अधिकारी से बात की और उसी बीच विवाद हो गया. जिसमें विधायक अपने आपे से बाहर हो गये और बैट से कर्मचारियों की पिटाई करनी शुरू कर दी. वहीं वहां मौजूद लोग और पुलिस वाले विधायक को रोकते रहे पर वे रुके नहीं और पिटाई करते गये.
लोगों ने बताया कि भारी हंगामे के बीच विजयवर्गीय के समर्थकों ने नगर निगम टीम के साथ लायी गयी अर्थ मूविंग मशीन की चाबी निकाल ली. इसपर विवाद शुरू हो गया. फिर इसी दौरान भाजपा विधायक हाथ में क्रिकेट का बैट लेकर आये और मोबाइल फोन से बात कर रहे एक निगम अधिकारी को बैट से पीटना शुरू कर दिया. भाजपा विधायक के समर्थकों ने भी इस अधिकारी से मारपीट और गाली-गलौज की.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग: चार सालों से धूल फांक रहा 8.50 करोड़ की लागत से बना बोंगागांव आइटीआइ का भवन
पुलिस वाले रोकने पर भी नहीं रुके विधायक
वहीं इस घटना के तुरंत बाद विधायक आकाश विजयवर्गीय के अलावा नगर निगम के निगम अधिकारी भी थाना पहुंचे. साथ ही दोनों ने अपना-अपना पक्ष थाने में रखा. वहीं कुछ टीवी चैनलों की खबर के मुताबिक, विधायक का साफतौर पर कहना है कि निगम के कर्मचारियों पर बल्ला चलता रहेगा. सूत्रों को हनवाले से खबर है कि थाने में निगम के कर्मचार्यों की शिकायत के बावजूद अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है.
कांग्रेस ने की निंदा
नगर निगम के अधिकारी की पिटाई के कांग्रेस से विधायक आकाश की घोर निंदा की है. साथ ही एमपी कांग्रेस ने पिटाई का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘जिन्हें भी बीजेपी के चाल, चरित्र और चेहरे के अच्छा होने का भ्रम थोड़ा भी हो, वो इस वीडियो को देखरकर अपनी आंखें खोल सकते हैं, कि संस्कारों की अर्थी निकल रही है.’
इसे भी पढ़ें – दुमका से हेमंत सोरेन नहीं लड़ेंगे चुनाव, सुरक्षित सीट की हो रही तलाश!




