BokaroJharkhand

बोकारो के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में चुनाव बहिष्कार को लेकर माओवादियों ने चिपकाया पोस्टर, इलाके में दहशत

Gomia: जानकारी के अनुसार बेरमो अनुमंडल के चतरोचट्टी थाना अंतर्गत करी पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुर्कनालो में माओवादियों के द्वारा वोट बहिष्कार के दर्जनों पोस्टर शनिवार की सुबह चिपकाए पाये गए. जिसमें चुनाव बहिष्कार की बात कही गई. पोस्ट में लिखा गया की चुनावी मौसम आया है चुनावी मेढ़क आया है. हम गारंटी के साथ कहेंगे एक भी वोट नहीं डालेंगे.

इसे भी पढ़ें- अमन साहू का तीन गुर्गा हथियार के साथ गिरफ्तार,  ATS करेगी मामले का खुलासा

वोट वोट वही चिल्लाते हैं जो टिगडम की रोटी खाते हैं सहित कई स्लोगन लिखे गये हैं. साथ ही स्कूल के दरवाजे में पर्चियां भी फेंकी गई है. पर्ची में लिखा है कि शोषण के कारण झारखंड जवानी में बुढ़ापे जैसा हो गया है. आदिवासियों की उन्नति उच्च वर्ग को बर्दाश्त नहीं हो रही है. हमने लड़के लिया है झारखंड इसे लुटेरों के हाथ में नहीं जाने देंगे. ग्रामीणों द्वारा चतरोचट्टी थाना को इसकी सूचना दी गई. वहीं, इस संबंध में चतरोचट्टी थाना प्रभारी से दूरभाष पर बात करने पर कहा कि पोस्टर सटे होने की सूचना मिली है.

Related Articles

Back to top button