
Ranchi : कोरोना संकट से निपटने और समाज में उपयोगी भूमिका निभाने को प्रदेश भाजपा अब हेल्थ वोलेंटियर तैयार करेगी. प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. गंगोत्री ने कहा कि कोविड-19 में हमारा देश भी प्रभावित हुआ है. अब भी इसके खिलाफ लड़ाई जारी है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कोरोना के खिलाफ अभूतपूर्व लड़ाई सफलता के साथ लड़ी गयी है. अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सेवा ही संगठन के मिशन को आगे बढ़ाने को हेल्थ वोलेंटियरों को तैयार किये जाने की मंशा जतायी थी.
इसके जरिये कोविड संकट से निपटने, जागरुकता फैलाने और लोगों की मदद का अभियान लगातार चलाया जायेगा.झारखंड में इसके लिये 9 अगस्त से पहल होगी.
इस दिन से जिला स्तर के वोलेंटियरों की ट्रेनिंग शुरू होगी. इस महीने के अंत तक 65 हजार से अधिक वोलेंटियर तैयार कर लिये जायेंगे.
इसे भी पढ़ें:Ranchi News : जैक के विद्यार्थियों को पास करने की मांग को लेकर अल्बर्ट एक्का चौक पर AISF ने किया प्रदर्शन
ग्राम स्तर पर भी तैयार होंगे वोलेंटियर
गंगोत्री कुजूर के मुताबिक गांवों तक हेल्थ वोलेंटियर तैयार किये जाने की तैयारी है. 9 अगस्त को कोशांबी (यूपी) सांसद और हेल्थ वोलेंटियर अभियान के राष्ट्रीय संयोजक विनोद शंकर रांची आयेंगे. इसी जिन से जिला स्तर के वोलेंटियरों की ट्रेनिंग शुरू होगी जो 16 अगस्त तक चलेगी.
इसके बाद ग्राम स्तर भी स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार किये जायेंगे. राज्यभर में 32 हजार 623 गांव हैं. हर गांव में दो लोगों (एक पुरुष, एक महिला) को ट्रेंड किया जायेगा. इस तरह से 65 हजार से अधिक वोलेंटियरों को ट्रेंड किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें :Ranchi News : नौकरी से हटाई गयीं नर्सें पहुंची सीएम आवास का घेराव करने, पुलिस ने रोका
वोलेंटियरों का ये होगा दायित्व
वोलेंटियरों को ट्रेनिंग के दौरान बताया जायेगा कि कैसे कोविड संक्रमण के खतरे की पहचान हो. टेस्टिंग किट के माध्यम से इसका तरीका भी सिखाया जायेगा. कोविड के अनुकूल व्यवहार, रोग प्रतिरोध क्षमता का विकास, कोरोना से बचाव के बारे में भी जानकारी दी जायेगी. कोरोना प्रभावित लोगों को जरूरत के मुताबिक स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराये जाने, नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाने में मदद समेत अन्य पहलुओं के बारे में भी बताया जायेगा.
इसे भी पढ़ें :10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को कम मार्क्स के लिए सीबीएसई जिम्मेवारः पासवा




