JharkhandRanchi

सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेगी BJP, जनविरोधी नीतियों पर बुलंद करेंगे आवाज: दीपक प्रकाश

Ranchi: बीजेपी के नवनिर्वाचित पार्टी अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को विकास विरोधी और जन विरोधी बताया है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने अपना बजट पेश करते हुए झारखंड की जनता को छला है. विपक्षी दल की भूमिका हमारी पार्टी सकारात्मक तरीके से निभायेगी. जनविरोधी नीतियों पर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा करने की भी भूमिका पार्टी लगातार निभायेगी.

उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी जी के मामले में राज्य सरकार की भूमिका लोकतान्त्रिक भावनाओं के विपरीत है. प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि नयी सरकार किसान, महिलाओं के अलावा जनविरोधी भी है.

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी हेमंत सरकार पर नजर बनाये रखने और जनता को सच्चाई बताने को अहम कार्य बताया.

इसे भी पढ़ें- #JharkhandVidhansabha: बोले इरफान- कुत्तों की तरह भौंक रहे BJP विधायक, BJP के अमित मंडल का जवाब– विधायक बनते ही स्पीकर पर फेंकी थी माइक

BJP में झंडा ढोने वाला साधारण कार्यकर्ता भी बन सकता है पार्टी अध्यक्ष

दीपक प्रकाश ने नयी जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य के प्रति आभार जताया. कहा कि झंडा ढोने वाले एक साधारण कार्यकर्ता को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है. यह केवल भाजपा जैसी पार्टी में ही संभव है.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष पद को अलंकार नहीं, एक दायित्व माना था. प्रतिष्ठा नहीं, परीक्षा कहा था. सम्मान नहीं, एक चुनौती बतायी थी.

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, झारखंड के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा, पूर्व सीएम रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी और अन्य नेताओं के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से चुनौतियों को अवसर में बदला जाएगा. पार्टी कार्यकर्त्ता अनुशासन के दायरे में रहें. कोई इससे ऊपर नहीं. पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक ले जाते रहें.

पिछलग्गू पार्टी बन गयी है कांग्रेस: अरुण सिंह

राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर सीएए के बारे में जनभावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया. कहा कि प्रियंका वाड्रा और कांग्रेस परिवार लगातार नकारात्मक भावनाओं को फैला रही है. देश में टूट-फूट हो, इसकी साजिश रची जा रही.

देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग पहले यह काम करती थी, अब कांग्रेस भी इसमें शामिल हो गयी है. सदन में भी यह पार्टी अब पिछलग्गू पार्टी बन गयी है. विकास कार्यों को बाधित करने में भी यह पार्टी लग चुकी है. झारखंड में वर्तमान सरकार के आते ही भयावह तरीके से नरसंहार की घटना हुई है. कानून व्यवस्था बिगड़ी है. भाजपा के कार्यकर्ता दीपक प्रकाश जी के नेतृत्व में यहां सरकार की विफलता को जोरदार तरीके से जनता के बीच ले जाएं. जन अपेक्षाओं के अनुरूप लगातार संघर्ष करें.

प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक प्रकाश के लिए बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़.

इसे भी पढ़ें- हाइकोर्ट से राहतः ढुल्लू महतो और उनके भाई के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट निरस्त

श्वेत पत्र है झूठ का पुलिंदा: रघुवर

पूर्व सीएम रघुवर दास ने राज्य सरकार द्वारा सदन में जारी किये गये श्वेत पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया. कहा कि हर सरकार सदन में बजट से पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करती है. इस रिपोर्ट में पिछली सरकार को हर मोर्चे पर सफल दिखाया गया है. गरीबी रेखा घटी है. ऐसे में श्वेत पत्र के जरिये भ्रम फैलाना गलत है.

सर्वेक्षण रिपोर्ट अगर सही है तो श्वेत पत्र झूठ का पुलिंदा है. वर्तमान सरकार में शामिल कांग्रेस भ्रष्टाचार के मामले में कुख्यात रही है. यह झारखंड का फिर से दोहन करेगी. ऐसे में प्रदेश भाजपा और इसके कार्यकर्ताओं की जवाबदेही बढ़ गयी है.

राज्य सरकार की विफलता को करेंगे उजागर: बाबूलाल

भाजपा विधायक दल के नेता और प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि किसी सरकार के कामकाज का प्रभाव जनता पर पड़ता है. मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बेहतर काम कर रही है लेकिन राज्य में हेमंत सरकार की नाकामी दिख रही है. जनता के बीच इसे लेकर हम सब जायेंगे.

सम्मान सामारोह में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी व अन्य सांसद और विधायक.

सीएए के बारे में विपक्षी डाल जनता के बीच भ्रम और डर फैला रहे हैं. जनता के बीच जाकर इस कानून की वास्तविकता बतायी जायेगी. झारखंड की जनता की नजर बीजेपी पर है. जनविरोधी कार्यों के लिए पार्टी सदा जोरदार तरीके से अपना दायित्व निभायेगी.

इसे भी पढ़ें- बाबूलाल की विधायकी रद्द करने की बन रही रणनीति, राज्यसभा चुनाव की भेंट चढ़ेगा 18 दिनों का सत्र 

सांसद-विधायकों के अलावा कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक प्रकाश के सम्मान समारोह में सांसद पी.एन सिंह, पूर्व सांसद कडिया मुंडा, झारखण्ड के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, दिनेशानंद गोस्वामी, रविन्द्र राय, पूर्व मंत्री सत्यानन्द झा बाटुल, पार्टी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, प्रदीप सिन्हा, संजय जायसवाल, पूर्व डीजीपी डी के पाण्डेय समेत राज्यभर से आये कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button