JharkhandRanchi

पूर्व राज्यपाल के. शंकरनारायणन के निधन पर राज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Ranchi : झारखंड समेत कई राज्यों के पूर्व राज्यपाल एवं जाने-माने राजनेता के. शंकरनारायणन के निधन पर राज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है. राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में उनके योगदान को सदा स्मरण किया जायेगा. उन्होंने शकरनारायण को भावभीनी श्रद्धांजलि तथा उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा लोक सेवा और राजनीति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड हाईकोर्ट से पूर्व विधायक बंधु तिर्की को राहत

Related Articles

Back to top button