Lead NewsNationalNEWS

तेलंगाना में भाजपा नेता को कार समेत जलाया, पुलिस ने शुरू की जांच

Haidrabad: तेलंगाना के मेडक जिले में भाजपा नेता को कार के साथ जला दिया गया. जली हुई कार की डिक्की से भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और व्यवसायी वी. श्रीनिवास प्रसाद का मंगलवार को शव मिला है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अभी तक भाजपा नेता को जलाने वाले आरोपियों का पता नहीं चल पाया है. यह भी नहीं पता चल पाया है कि उन्हें क्यों जलाया गया. उम्मीद है कि पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ ही इन तथ्यों का खुलासा हो पायेगा.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: रांची में 17 मरीज मिलने से राज्य में संक्रमितों की संख्या में बढ़ी, तीसरी लहर की आशंका से इन्कार नहीं

मेडक जिले की पुलिस अधीक्षक चंदना दीप्ति ने बताया है कि मंगलवार को सुबह के वक्त ही कुछ आरोपियों ने श्रीनिवास को उनकी कार समेत आग लगा दी. सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची तो कार की डिक्की से भाजपा नेता जला हुआ शव मिला. हालात को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा नेता को कार के साथ ही जलाया गया है. बताया गया है कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है.

 

Related Articles

Back to top button