
- 22 लाख की आबादी में कोरोना से निपटने के लिए 56 डॉक्टर, 30 आयुष चिकित्सक, 242 एएनएम, 118 एमपीडब्लू और 17 लैब टेक्नीशियन
- सिविल सर्जन ने आइएमए और आइएमए गिरिडीह महिला विंग से मांगा सहयोग, महिला विंग ने दिया सहयोग का भरोसा
- जिले में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों ने बढ़ायी स्वास्थ विभाग की चिंता और परेशानी
Manoj Kumar Pintu
Giridih: जिस तेजी के साथ कोरोना संक्रमितों के आंकड़े जिले में बढ़ रहे हैं, अब यही बढ़ते आंकड़ों ने गिरिडीह स्वास्थ विभाग की चिंता और परेशानी दोनों ही बढ़ा दी है क्योंकि पहले की अपेक्षा गिरिडीह स्वास्थ विभाग में मैनपावर की कमी पहले से काफी कम हो चुकी है.
लिहाजा, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अगर इसी तरह बढ़ता गयी, तो हालात संभालना भी मुश्किल हो जायेगा क्योंकि जिस प्रकार जिले में प्रवासी मजदूरों का आना लगातार जारी है उससे जिले में कोरोना का खतरा दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है.
छह मई से प्रवासी मजदूरों के लौटने का दौर शुरू हुआ, तो ठीक 10 मई से नित्यदिन जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना भी शुरू हो गया.
इसे भी पढ़ें – #FightAgainstCorona : रेड जोन से आने वाले लोगों को सरकारी क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जायेगा- स्वास्थ्य सचिव
आंकड़ों पर एक नजर
आंकड़ों पर गौर करें, तो बीते 10 मई से अब तक नौ कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ जिले में नौ कंटेनमेंट जोन भी बन चुके हैं जबकि 22 लाख की आबादी वाले इस जिले में सिविल सर्जन मिलाकर कुल 58 डॉक्टर ही कार्यरत हैं.
वहीं आयुष चिकित्सकों की संख्या 30 के करीब है. इसी प्रकार एमपीडब्लू की संख्या 118 तो लैब टेक्नीशियनों की संख्या 17 और पूरे जिले में महज 242 महिला एएनएम स्वास्थ कर्मी हैं. जो बढ़ते संक्रमितों के अनुसार काफी कम है.
दुसरी तरफ महामारी कोरोना का संक्रमण जब से शुरू हुआ, तब से कोरोना की ड्यूटी में लगे दो चिकित्सक, छह एएनएम के अलावे दो एमपीडब्लू 15 दिनों का क्वांरटाइन पूरा कर लौटे.
हालांकि क्वांरटाइन से लौटे इन चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को फिलहाल ड्यूटी से मुक्त रखा गया है. लेकिन दो चिकित्सक, पांच एएनएम, तीन एमपीडब्लू समेत अन्य कर्मियों को अगले चार दिनों के बाद 15 दिनों के क्वांरटाइन में भेज दिया जायेगा.
इसके बाद तीसरी टीम की ड्यूटी शुरू की जायेगी. वैसे कोरोना की ड्यूटी में सीएस के निर्देश पर आयुष चिकित्सकों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है.
बताते चलें कि कोरोना संक्रमितों की सेवा में लगे चिकित्सकों समेत स्वास्थ्य कर्मियों को लगातार 15 दिनों की ड्यूटी के बाद सुरक्षित करने के लिए क्वांरटीन में भेज दिया जाता है.
इस दौरान ना तो वह घर जा सकते है और ना ही क्वांरटीन से बाहर ही निकल सकते हैं.
इधर खुद सिविल सर्जन डा. अवधेश सिन्हा भी मानते हैं कि कोरोना से निटपने के लिए जिस संख्या में डॉक्टर, एएनएम, मल्टी पर्सस स्वास्थ्य कर्मी एमपीडब्लू और लैब टेक्नीशियन होने चाहिए वह फिलहाल नहीं हैं.
वैसे जानकारी लेने पर सीएस डॉ. सिन्हा का यह भी कहना था कि संक्रमितों की संख्या बढ़ी, तो शहर के प्राइवेट चिकित्सकों का सहयोग लिया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें – #6th JPSC : नाराज छात्रों ने तीसरे चरण में जलाये मार्क्स शीट-एडमिट कार्ड, अधियाचना वापस लेने की मांग
आइएमए से किया संपर्क
इसके लिए स्वास्थ विभाग ने आइएमए के गिरिडीह अध्यक्ष डॉ विद्या भूषण और आइएमए महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. अमिता राय से पहले ही पत्राचार किया है.
स्वास्थ विभाग की सूत्रों की मानें तो महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. अमिता रॉय ने पत्राचार का जवाब देकर सिविल सर्जन को भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में आइएमए महिला विंग स्वास्थ्य विभाग के साथ खड़ी है.
विभागीय सूत्र यह भी बतातें है कि फिलहाल आइएमए अध्यक्ष की ओर से अब तक कोई जवाब स्वास्थ्य विभाग को नहीं दिया गया है.
इसे भी पढ़ें – ऑडियो वायरल: दुमका से भाजपा के सांसद ने तमिलनाडु में फंसे मजदूर से कहा “तुमलोग न बाहर जाकर कानून बतियाता है खाली”




