JharkhandLead NewsRanchi

भाजपा ने आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की निलंबन वापसी और पोस्टिंग पर उठाए सवाल

Ranchi/New Delhi: बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन के तहत चलनेवाली राज्य सरकारों पर बड़ा सवाल किया.
श्री प्रसाद ने झारखंड की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद हेमंत सरकार द्वारा निलंबन वापसी करना और फिर पदस्थापन की प्रत्याशा में कार्मिक में पोस्टिंग करने पर बड़ा निशाना साधा।
कहा कि पूजा सिंघल को भ्रष्टाचार के आरोप में 28 महीना पहले गिरफ्तार किया गया था. उनके सीए के पास से 16 करोड़ रुपये बरामद हुए थे. पीएमएलए अधिकारियों ने उनके पास से 36 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए थे. पिछले 28 महीने से जेल में रहने के बाद दिसंबर में उन्हें जमानत मिल गई और 21 जनवरी को उनका निलंबन वापस ले लिया गया और उन्हें बहाल कर दिया गया.
कहा कि एक आईएएस अधिकारी जिसके खिलाफ मुकदमा चल रहा है और पीएमएलए कोर्ट ने मामला दर्ज किया है, करोड़ों रुपये बरामद किए गए , जैसे ही उसे बहाल किया गया है जेल से बाहर आ गए. कांग्रेस भी झारखंड सरकार का हिस्सा है और उन्हें जवाब देना होगा कि क्या हो रहा है. उन्होंने कहा कि उनका सवाल राहुल गांधी से है जो संविधान को हाथ में लेकर घूमते हैं. हम इसकी निंदा करते हैं और कांग्रेस की ओर से एक जवाब की मांग करते हैं.

Related Articles

Back to top button