National

भाजपा और आरएसएस गॉड के नहीं गोडसे के प्रेमी: राहुल

New Delhi: गोडसे को लेकर बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा के बयानबाजी के बाद से सियासत गर्म है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एकबार फिर इसे लेकर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है.

भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ कहे जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा एवं आरएसएस ‘गोडसे प्रेमी’ हैं.

इसे भी पढ़ेंःप्रधानमंत्री मोदी नेता नहीं अभिनेता हैं,  अच्छा होता अमिताभ बच्चन को ही पीएम बना देते :  प्रियंका गांधी

गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘आखिरकार मुझे पता चल गया. भाजपा एवं आरएसएस ‘गॉड-के प्रेमी’ नहीं, बल्कि वे ‘गोडसे प्रेमी’ हैं.’

साध्वी को माफ नहीं करूंगा- मोदी

गोड्से पर दिये बयान को लेकर हो रही किरकिरी के बीच आज पीएम मोदी भी साध्वी प्रज्ञा से नाराज दिखे. मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है.

प्रधानमंत्री ने कहा है कि भले ही उन्होंने इस मुद्दे पर माफी मांग ली हो, लेकिन वह उन्हें अपने मन से कभी माफ नहीं कर पाएंगे.


भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से नरेंद्र मोदी का बयान जारी किया गया. प्रधानमंत्री ने कहा है कि महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे को लेकर जो भी बातें की गईं हैं, वो भयंकर खराब हैं.

इसे भी पढ़ेंः  प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी चुनावी जनसभा में कहा, अबकी बार 300 पार, फिर एक बार मोदी सरकार  

PM मोदी ने दो टूक कहा कि ये बातें पूरी तरह से घृणा के लायक हैं, सभ्य समाज के अंदर इस प्रकार की बातें नहीं चलती हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भले ही इस मामले में उन्होंने (साध्वी प्रज्ञा, अनंत हेगड़े) माफी मांग ली हो, लेकिन मैं अपने मन से उन्हें कभी भी माफ नहीं कर पाऊंगा.

गौरतलब है कि भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने कुछ दिन पहले एक सवाल के जवाब में कहा था कि महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे सबसे बड़े देशभक्त थे.

और जो लोग उन्हें आतंकवादी कहते हैं, वे अपने गिरेबां में झांककर देखें. हालांकि उनके बयान से भाजपा ने पल्ला झाड़ लिया था और विवाद बढ़ता देख प्रज्ञा ठाकुर ने अपने बयान पर माफी मांग ली थी.

इसे भी पढ़ेंःकेंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े का विवादित बयान, राहुल गांधी को बताया मंदबुद्धि

Related Articles

Back to top button