Ranchi

बीआईटी के छात्रों ने चलाया क्लीनलीनेस ड्राइव, किया श्रमदान

Ranchi: बीआईटी मेसरा के एनएसएस समूह के विद्यार्थियों की ओर से गुरूवार को क्लीनलीनेस ड्राइव का आयोजन किया गया. क्लीनलीनेस ड्राइव का आयोजन आईसी एरीना में किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डीन डॉ महेश चंद्रा ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक अभियान नहीं है, ये लोगों की मानसिकता है. जिसे हर किसी को अपनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि साफ वातावरण में ही स्वस्थ रहा जा सकता है. छात्रों के बीच स्वच्छता के प्रति अधिक जागरूकता होनी चाहिए, क्योंकि छात्र ही आने वाले समय में भविष्य होते हैं. उन्होंने कहा कि हर भारतीय को यह सोचना चाहिए कि स्वच्छता सिर्फ पांच साल का अभियान नहीं है, बल्कि इसे दैनिक जीवन में लागू करना चाहिए. मौके पर संस्थान के कई शिक्षक उपस्थित रहे. जिनमें संकाय समन्वयक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम अफसर डॉ योगेंद्र अग्रवाल समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: भूख लगने पर महिला ने रोटी चुराकर खा ली, तो मालिक ने नंगा कर बांध दिये हाथ-पैर, पूरे बदन पर लगाया मिर्च पाउडर का लेप

जन जागरूकता आवश्यक

इस दौरान डॉ योगेंद्र अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों में जन जागरूकता काफी जरूरी है. जन-जागरूकता सिर्फ पढ़े-लिखे लोगों में नहीं, बल्कि ऐसे वर्गों में भी जो मुश्किल में जीवनयापन करते हैं. ऐसे में विद्यार्थियों को चाहिए कि अपने कार्यों से समय निकाल कर ऐसे कस्बों और गांवों में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें, विशेषकर बच्चों को इस क्षेत्र में जागरूक करने की आवश्यकता है.

इसे भी पढ़ें: रिम्स का कार्डियक एंबुलेंस सिर्फ रसूखदारों के लिए

विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

इस दौरान बीआईटी के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर एरीना परिसर में सफाई की. जिसमें मुख्य रूप से इनर सर्किल, शोरबाग, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डिवी‍जन आदि क्षेत्रों में विद्यार्थियों ने श्रमदान किया. इस दौरान काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button