
Ranchi : प्रतिष्ठित कंपनी स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर कर रहा है. यह जॉब मारवाड़ी कॉलेज के कैंपस प्लेसमेंट सेल के माध्यम से दिया जा रहा है. वैसी फीमेल स्टूडेंट्स जिनके पास तकनीकी डिग्री है. एससी, एसटी या ओबीसी सर्टिफिकेट रखती हैं तो इस जॉब के लिए एप्लीकेशन दे सकती हैं. इस जॉब के लिए राशन कार्ड, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड हो वे भी एप्लीकेशन दे सकती हैं.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के बॉडीगार्ड की सड़क हादसे में मौत
एप्लीकेशन तीन से सात जनवरी (सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे) के बीच जमा कर सकते हैं. आवेदन किये हुए स्टूडेंट्स को एक्सेंचर के साथ 60 दिनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करना होगा. इसके बाद उन्हें परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना हो सकता है. अभी यह तय नहीं है.
चयनित स्टूडेंट्स को सालाना 4.5 लाख के पैकेज पर जिब दिया जायेगा. वे एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रुप में काम करेंगे. बीई/बीटेक/एमइ/एमटेक/एमसीए और एमएससी कंप्यूटर साइंस और इंफोर्मेशन टेक्नॉलोजी से करने वाले आवेदन कर सकते हैं. ये डिग्री साल 2019/2020/2021 में मिला होना चाहिए. स्क्रीनिंग प्रक्रिया जनवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी.




