
Birbhum : बीरभूम जिले के नानूर थाना अंतर्गत मोहनपुर ग्राम में तृणमूल और भाजपा कर्मियों के बीच संघर्ष हुआ. तृणमूल नेताओं का आरोप है कि उनके समर्थक के घर में भाजपा कर्मियों ने आग लगा दी.
दोनों पक्षों में भारी तनाव है. गांव में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है. पुलिस गश्ती सघन की गई है. गौरतलब है कि नानूर के ही रामकृष्णपुर ग्राम में भाजपा कर्मी स्वरूप गोराई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इसके खिलाफ जिला भाजपा लगातार आंदोलन कर रही है. इसके कारण संघर्ष की घटना घटी.
तृणमूल कर्मी के घर में आगजनी की घटना से भाजपा नेता कालोसोना मंडल ने इनकार किया है. उन्होंने कहा कि तृणमूल के कर्मियों तथा संरक्षित अपराधियों ने जिले में तांडव मचा रखा है.
इसे भी पढ़ें : #Assembly Elections : बोकारो के सीटिंग MLA बिरंची को पूर्व जिला अध्यक्षों से मिल रही है कड़ी टक्कर




