West Bengal

बीरभूम : नानूर में दो ड्रमों में रखे दर्जनों बम बरामद

Birbhum : बीरभूम जिले के नानूर थाना अंतर्गत थुपसारा ग्राम पंचायत के सातड़ा ग्राम  के जंगल से पुलिस ने दो ड्रमों में रखे बम बरामद किया. इसकी सूचना  बोलपुर में मौजूद बम स्क्वायड टीम को दी गयी.

टीम अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू की है. ग्रामीणों ने बम देख कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस अधिकारियों ने सबसे पहले उक्त इलाके की घेराबंदी कर उसे सुरक्षित किया. बम स्क्वायड टीम ने बमों को निष्क्रिय किया.

इसे भी पढ़ें : #Dhullu तेरे कारण : SSP से मिले बियाडा के पूर्व अध्यक्ष, कहा- मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं बाघमारा MLA

 

Related Articles

Back to top button